मेजू एम 5 भारत में लॉन्च, फोन में 13MP का है रियर कैमरा

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 15 May 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
Meizu M5 launched in india at 10499 with fingerprint sensor
मेजू एम 5

    मेजू ने एम 5 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर टाटाक्लिक पर ब्लू और शैंपेन गोल्ट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। चाइना में इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।

    जानें स्मार्टफोन की कीमत और फीचर

    मेजू एम 5 भारत में लॉन्च, फोन में 13MP का है रियर कैमरा

    मेंजू एम 5 में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जो 2.5 डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। फोन यून ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 पर काम करता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट दिया गया है। जिसमें आप एक टाइम पर दो नैनो सिम कार्ड या एक सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है।

    विज्ञापन

    फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो महज 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करता है। मेजू एम 5 में मीडियाटेक एमटी 6750 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है। फोन में 3 जीबी रैम दिया गया है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको डुअल टोन एलईडी फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्मार्टफोन में 3070 एमएएच की बैटरी मैजूद है। फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 10,499 रुपये है। चीन में इस वेरिएंट की कीमत 899 युआन लगभग 8,900 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें