Logitech का मैकेनिकल गेमिंग कीबोर्ड भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स
Logitech के ये दोनों कीबोर्ड G413 SE औ G413 TKL SE पॉलीबुटेलाइन टेरेफ्थलेट (PBT) कीकैप, एल्यूमीनियम टॉप केस और व्हाइट बैकलाइट के साथ आते हैं।

विस्तार
Logitech ने अपने मैकेनिकल गेमिंग कीबोर्ड Logitech G413 SE और Logitech G413 TKL को भारत में लॉन्च कर दिया है। Logitech के ये दोनों कीबोर्ड G413 SE औ G413 TKL SE पॉलीबुटेलाइन टेरेफ्थलेट (PBT) कीकैप, एल्यूमीनियम टॉप केस और व्हाइट बैकलाइट के साथ आते हैं। इन गेमिंग कीबोर्ड में मैकेनिकल स्विच हैं और इन्हें Windows 10 या इससे ऊपर के वर्जन के अलावा macOS X 10.14 या इससे बाद के वर्जन के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Logitech G413 SE, Logitech G413 TKL SE की कीमत
Logitech G413 SE को अमेजन पर 6,495 रुपये में लिस्ट किया गया है, वहीं Logitech G413 TKL SE को 5,895 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों की बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है।
Logitech G413 SE, Logitech G413 TKL SE की स्पेसिफिकेशन
Logitech का यह कीबोर्ड PBT कीकैप के साथ आता है। ये कीबोर्ड हीट और वाटर रेसिस्टेंट हैं। दोनों कीबोर्ड के साथ व्हाइट बैकलाइट मिलेगी। Logitech G413 SE और G413 TKL SE के साथ सिक्स की रोलर एंटी घोस्टिंग परफॉर्मेंस मिलेगी।
कंपनी के दावे के मुताबिक एक ही समय में कई सारी कीज को दबाया जा सकता है और सभी कीज के कमांड भी रजिस्टर होंगे। इन कीज का इस्तेमाल गेमिंग ट्रिगर के तौर पर भी हो सकेगा। इन कीबोर्ड को इस्तेमाल करने के लिए USB 2.0 पोर्ट की जरूरत होगी।