एक, दो नहीं, एलजी के इस फोन में मिलेंगे 5 कैमरे, ये होंगी खासियतें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 28 Jun 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
LG V40 to launch With 5 Cameras, Notch Design Resembling Larger G7 ThinQ
LG V40

    अभी तक आपको स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरे ही देखने को मिल रहे थे लेकिन अब आपके फोन में 5 कैमरे भी मिलेंगे। अभी हाल ही में हुवावे ने पी 20 प्रो को 3 रियर कैमरे के साथ बाजार में उतारा है, वहीं अब खबर है कि LG एक स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसमें 5 कैमरे दिए जाएंगे।

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एलजी वी40 में रियर पैनल पर 3 कैमरे और फ्रंट में दो कैमरे मिलेंगे। इसके अलावा कैमरे के साथ फेस अनलॉक के अलावा 3डी मैपिंग भी मिलेगी। हालांकि यह फोन इस साल लॉन्च नहीं होने वाला है।

    विज्ञापन

    फोन के साथ दिए जाने वाले तीनों रियर कैमरे में से एक कैमरा वाइड एंगल का होगा, दूसरा अल्ट्रावाइड लेंस होगा और तीसरे लेंस के बारे अभी कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है कि तीसरा लेंस जूम या बोकेह इफेक्ट वाला होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा खबर है कि एलजी वी40 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा और गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन मिलेगा जिसे वॉल्यूम भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें