लेफोन ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 11 Apr 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
lephone launches new smartphone with 4G support in 4599
लेफोन डब्लू-7

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेफोन ने अपना नया स्मार्टफोन डब्लू-7 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की खासियत इसका लैंग्वेज सपोर्ट फीचर है, जिसके तहत फोन 22 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

    5 इंच डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 1.3 गीगाटहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया है। इस फोन में कंपनी ने 1 जीबी का रैम और 8जीबी रोम दिया गया है। लेफोन डब्ल्यू7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोन में डुअल अकाउंट और 360 सिक्योरिटी जैसे कई फीचर दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4जी वीओएलटीई स्पोर्ट के साथ जीपीएस, ओटीजी, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो जैसे कई फीचर स्पोर्ट करता है। कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत 4,599 रुपये रखी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : जियो लाया 309 रुपये वाला 'धन धना धन ऑफर', तीन महीने तक अनलिमिटेड मजा

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें