लेनोवो वाइब के5 नोट पर मिल रही है 3,000 रुपये की छूट, ऑफर सिर्फ आज के लिए

अगर आप भी 4 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए इससे बड़ी कोई खबर नहीं हो सकती है, क्योंकि आप 10 हजार रुपये से कम कीमत में 4 जीबी रैम और 32 स्टोरेज वाला फोन खरीद सकते हैं, हालांकि यह ऑफर सिर्फ आज के लिए है जो कि फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है।
ये है 10 हजार रुपये से कम कीमत और 4 जीबी रैम वाला फोन

सबसे पहले आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट लेनोवो के के सीरीज के स्मार्टफोन की बिक्री की दूसरी सालगिरह मना रहा है। इसी खास मौके पर लेनेवो वाइब के5 नोट पर 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है। डिस्काउंट के साथ इस फोन को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
बता दें कि यह फोन साल 2015 में लॉन्च हुआ था। इस फोन में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, वीआर सपोर्ट, मीडियाटेक हेलियो P10 (MT6755) प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T860 जीपीयू, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हरै। फोन में 3500mAh की बैटरी दी गई है। फोन 4जी सपोर्टेबल है, वहीं एक अपडेट के बाद यह VOLTE भी सपोर्ट करने लगेगा।