CES 2020: Lenovo ने लॉन्च किया मुड़ने वाला लैपटॉप ThinkPad X1 Fold

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 07 Jan 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Lenovo ThinkPad X1 Fold Launched at CES 2020 With Foldable Display
Lenovo ThinkPad X1 Fold - फोटो : Lenovo

    लेनोवो ने लास वेगास में चल रहे इलेक्ट्रॉनिक कंज्यूमर शो (CES 2020) में दुनिया का पहला फोल्डेबल (मुड़ने वाला) लैपटॉप पेश किया है। लेनोवो के इस लैपटॉप का नाम ThinkPad X1 Fold है जिसमें फोल्डेबल OLED डिस्प्ले है। इस लैपटॉप को मोड़कर नोटबुक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि लैपटॉप ने पिछले साल मई में अपने इस फोल्डेबल लैपटॉप ThinkPad X1 Fold की झलक दिखाई थी।

    Lenovo ThinkPad X1 Fold की कीमत $2,499 यानी करीब 1,79,400 रुपये है, हालांकि यह लैपटॉप बाजार में कब आएगा इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। Lenovo ThinkPad X1 Fold की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 13.3 इंच की pOLED (प्लास्टिक ऑर्गेनिक लाइट इमिटिंग डायोड) डिस्प्ले है।

    विज्ञापन

    इस लैपटॉप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप इसे मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप तीनों रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिस्प्ले के लिए लेनोवो ने एलजी के साथ साझेदारी की है। लैपटॉप के साथ एक्टिव पेन का भी सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से आप स्क्रैच कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है जिसकी मदद से आप दूसरी डिस्प्ले को कनेक्ट कर सकेंगे और लैपटॉप में कीबोर्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें बिल्टइन ब्लूटूथ मिनि फोल्ड कीबोर्ड भी है। लैपटॉप को विंडोज 10 के साथ खरीदा जा सकेगा, हालांकि बाद में विंडोज 10एक्स का भी अपडेट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें