दो दिन बैटरी बैकअप और डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ भारत में लॉन्च हुआ Lenovo Tab M10 5G, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 14 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

Lenovo Tab M10 5G में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर मिलता है। टैब के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Lenovo Tab M10 5G launched in India With Snapdragon 695 5G SoC know price and Details
Lenovo Tab M10 5G - फोटो : Lenovo

    विस्तार

    लेनोवो ने अपने मिड रेंज टैबलेट Lenovo Tab M10 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस टैब को 5जी कनेक्टिविटी और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस किया गया है। लेनोवो टैब एम 10 में 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज पैक की गई है। Lenovo Tab M10 5G में 10.61 इंच की LCD डिस्प्ले और दो दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। बैटरी बैकअप के बारे में कंपनी का दावा है कि यह 55 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है।

    Lenovo Tab M10 5G की कीमत

    Lenovo Tab M10 5G को एबिस ब्लू कलर शेड्स में पेश किया गया है। टैब की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। Lenovo Tab M10 5G को 15 जुलाई से फ्लिपकार्ट, अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Lenovo Tab M10 5G की स्पेसिफिकेशन

    नए लेनोवो टैब एम10 में 10.61 इंच एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (1200 x 2000 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 400 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। टैबलेट एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर से लैस है। टैब के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lenovo Tab M10 5G का कैमरा और बैटरी

    लेनोवो के नए टैब के कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। टैबलेट में 7,700mAh की बैटरी पैक की गई है। बैटरी बैकअप के बारे में कंपनी का दावा है कि यह 12 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम और 55 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है।

    टैब डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस है। लेनोवो टैब एम10 5जी पर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें