Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन Lava Blaze NXT, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Nov 2022 01:32 PM IST
सार

Lava Blaze NXT के साथ मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में तीन रियर कैमरे भी हैं।

विज्ञापन
Lava Blaze NXT launched in India With MediaTek Helio G37 SoC Price Specifications
Lava Blaze NXT - फोटो : amazon

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Lava ने भारतीय बाजार में अपने एक नए फोन Lava Blaze NXT को लॉन्च कर दिया है। Lava Blaze NXT, Lava Blaze सीरीज का नया मेंबर है। इस सीरीज को इसी साल जुलाई में पेश किया गया था। Lava Blaze NXT के साथ मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में तीन रियर कैमरे भी हैं।

    Lava Blaze NXT को अमेजन पर लिस्ट किया गया है। Lava Blaze NXT की कीमत 9,299 रुपये है और इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को रेड और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा, हालांकि फोन की बिक्री के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    Lava Blaze NXT में 6.5 इंच की IPS एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 3 जीबी वर्चुअल रैम है। इसमें 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें