Kissing Machine: लो जी अब किसिंग मशीन भी आ गई, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों खुश हो जाओ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 23 Mar 2023 01:21 PM IST
सार

मुआ को बनाने वाले व्यक्ति का नाम है झाओ जे इयानबो ( Zhao Jianbo)। कोरोना में लंबे समय तक अपनी गर्लफ्रेंड से ना मिल पाने की वजह से झाओ ने यह मशीन बनाई है।

विज्ञापन
Kissing Machine Invented by Chinese Startup for Long Distance Lovers Inspired by Lengthy Lockdowns
Kissing Machine - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    लॉकडाउन से प्रभावित होकर एक चाइनीज स्टार्ट-अप ने एक लॉन्ग डिस्टेंस किसिंग मशीन का आविष्कार किया है। जी हां, किस करने वाली मशीन। इस मशीन की खासियत यह है कि इससे किस करने का फील वैसा ही होता है, जैसा कि असली में होता है। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस को मोबाइल की मदद से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें सिलिकॉन लिप्स और मोशन सेंसर की मदद से किस के डाटा को भेजा जाता है।

    आवाज को भी कैप्चर करती है मशीन

    चीन के Siweifushe नाम को स्टार्टअप ने इस मशीन को बनाया है। मशीन का नाम MUA रखा गया है, जो कि किस की आवाज मुआ से प्रभावित है। इस मशीन की खास बात यह है कि इसमें किस करते समय इसकी आवाज भी आती है और मशीन रियल किस का फील करवाने के लिए तापमान आदि को भी कंट्रोल करता है।

    विज्ञापन

    MUA सेंसर और मोशन के आधार पर काम करती है। दरअसल, जब पार्टनर मशीन को किस करता है तो सेंसर उस डाटा को दूसरी मशीन को पास करते हैं और वहां उस मशीन में वैसे ही रिएक्ट और फील होता है, जैसे कि कोई व्यक्ति पहली मशीन में करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसे आया आईडिया

    मुआ को बनाने वाले व्यक्ति का नाम है झाओ जे इयानबो ( Zhao Jianbo)। दरअसल, कोरोना लॉकडाउन में झाओ अपनी गर्लफ्रेंड से मिल नहीं पा रहे थे और उन्हें काफी मिस कर रहे थे। यानी कोरोना में लंबे समय तक अपनी गर्लफ्रेंड से ना मिल पाने की वजह से झाओ ने यह मशीन बना दी। और इस मशीन का नाम भी किस की आवाज मुआ पर ही रखा गया।

    किसिंग मशीन की कीमत

    लोग किसिंग मशीन को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस मशीन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 260 चीनी युआन यानी करीब 3000 रुपये है। सिर्फ दो हफ्ते में ही 3000 किसिंग मशीन बिक गई हैं और 20 हजार से ज्यादा ऑर्डर आ चुके हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें