Kent ने पेश किया सुपर स्ट्रांग ग्राइंडर और ब्लेंडर, 30000 है इसका आरपीएम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Sep 2022 01:00 PM IST
सार

नए मिक्सर ग्राइंडर में में केंट सुपर स्ट्रांग-आर ग्राइंडर और ब्लेंडर में फास्ट ऑपरेशन के लिए एक पल्स फंक्शन है, जो इसे क्रशिंग आइस या चटनी को पीसने जैसे कामों के लिए बहुत उपयोगी बनाता है। इसमें एक बढ़िया स्पीड कंट्रोलर स्विच भी मिलता है।

विज्ञापन
KENT Super Strong R Grinder and Blender in India for Deliciously Smooth and more
KENT Super Strong-R Grinder - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    केंट (Kent) लगातार किचन अप्लाएंसेज के अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है और इसमें पावरफुल ग्राइंडर और ब्लेंडर की बेहतरीन रेंज है। अब Kent ने सुपर स्ट्रांग-आर ग्राइंडर और ब्लेंडर को पेश किया है जिसके साथ 30,000 आरपीएम मिलता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक वेरिएबल स्पीड है जिसे लेकर बेस्ट स्मूदी से लेकर चटनी, डोसा बैटर, कैफे जैसी कॉफी के लिए क्रशड आइस या किसी भी चीज को ब्लेंड और ग्राइंड करने का दावा है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसमें आप कच्ची हल्दी तक को सिर्फ कुछ ही पलों में पीस सकते हैं।

    नए मिक्सर ग्राइंडर में में केंट सुपर स्ट्रांग-आर ग्राइंडर और ब्लेंडर में फास्ट ऑपरेशन के लिए एक पल्स फंक्शन है, जो इसे क्रशिंग आइस या चटनी को पीसने जैसे कामों के लिए बहुत उपयोगी बनाता है। इसमें एक बढ़िया स्पीड कंट्रोलर स्विच भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक सुपर स्ट्रांग-आर ग्राइंडर और ब्लेंडर में 1200 वॉट पावर आउटपुट और हाई-परफार्मेंस 100 फीसदी कॉपर-वाउंड मोटर है।

    विज्ञापन

    कॉपर, एक हाई कनेक्टिविटी और लो रेजिस्टेंस धातु के रूप में, उपकरण के निरंतर और अधिकतम उपयोग के दौरान मोटर को ठंडा रखता है। केंट सुपर स्ट्रांग-आर ग्राइंडर और ब्लेंडर न केवल एक मजबूत अप्लायंस है, बल्कि यह आपकी सुरक्षा के लिए भी है। इसका ओवरहीटिंग और ओवर करंट प्रोटेक्शन आपके अप्लाएंस को वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और ओवरहीटिंग की स्थिति में शॉर्ट सर्किट से बचाता है यदि अप्लाएंस को लंबे समय तक चलाया जाता है। इसके अलावा, इसमें लॉक करने के लिए ढक्कन और कई जार भी हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ड्यूरेबिलिटी और हाइजीनिक आपरेशंस के लिए, ग्राइंडर और ब्लेंडर 1 बीपीए मुक्त वेट ब्लेंडिंग जार और 1.0 मिमी की मोटाई के साथ 2 स्टेनलेस स्टील जार के साथ हैं। जार के ब्लेड 1.5 मिमी की मोटाई के साथ एसएस 304 के बने होते हैं और कच्ची हल्दी और बर्फ जैसी कठोर चीजों को सबसे तेज और सबसे समान तरीके से पीसने/ब्लेंड करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इसमें हैंड्स-फ्री ऑपरेशन के लिए और स्पिल या लीक को रोकने के लिए स्पिल-प्रूफ लॉक करने योग्य ढक्कन भी शामिल हैं। Kent सुपर स्ट्रांग-आर ग्राइंडर और ब्लेंडर की कीमत 7,250 रुपये रखी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें