100 घंटे चलेगी इस नेकबैंड की बैटरी, फास्ट चार्जिंग भी है
Just Corseca Stallion की बैटरी को लेकर 100 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Just Corseca Stallion में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 भी दिया गया है।

विस्तार
यदि आपको भी किसी जबरदस्त बैटरी बैकअप वाले वायरलेस नेकबैंड की तलाश है तो Just Corseca ने आपके लिए Stallion नेकबैंड लॉन्च कर दिया है। Just Corseca Stallion की बैटरी को लेकर 100 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Just Corseca Stallion में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 भी दिया गया है।
Just Corseca Stallion की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट के अलावा तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से हो रही है। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।
Just Corseca Stallion के फीचर्स की बात करें तो इसमें 800mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 100 घंटे के बैकअप का दावा किया है यानी एक बार फुल चार्ज होने पर आप 100 घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं और 70 घंटे बात कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे के बैकअप का दावा है।
Just Corseca के इस नेकबैंड का लुक प्रीमियम है। इस नेकबैंड की फ्रीक्वेंसी 20Hz-20kHz है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX8 की रेटिंग मिली है। कंपनी के मुताबिक इसमें बेस्ट सिलिकॉन रबड़ है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। नेकबैंड को ग्रे और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इस नेकबैंड के ड्राइवर के बारे में जानकारी नहीं दी है।