घरेलू कंपनी Just Corseca ने लॉन्च किए दो स्मार्ट ग्लास, बारिश की पानी का भी नहीं होगा असर
Just Corseca Skyraptor को स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह सनग्लास सूर्य की किरणों से भी आपको बचाएगा। Just Corseca Skyraptor को इस लिहाज से डिजाइन किया गया है कि आप लंबे समय तक इस स्मार्ट चश्मे को पहन सकते हैं।

विस्तार
घरेलू कंपनी Just Corseca ने अपने स्मार्टग्लास Just Corseca Skyraptor और Just Corseca Skyraptor pro को लॉन्च कर दिया है। Just Corseca की Skyraptor सीरीज के ये दोनों सनग्लास है जिसमें आप म्यूजिक भी सुन सकते हैं। इनमें हिडन तौर पर ओपन स्पीकर दिया गया है। Just Corseca Skyraptor को स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह सनग्लास सूर्य की किरणों से भी आपको बचाएगा।
Skyraptor की बॉडी प्रीमियम प्लास्टिक की है। इसके साथ आफको फुल फ्रेम रिम मिलेगा। फ्रेम रेन और स्वेट प्रूफ है यानी पानी और पसीने का इस पर असर नहीं होगा। Just Corseca Skyraptor को इस लिहाज से डिजाइन किया गया है कि आप लंबे समय तक इस स्मार्ट चश्मे को पहन सकते हैं।
Just Corseca Skyraptor में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ V5.0 दिया गया है। वहीं Skyraptor Pro में खासतौर पर ओपन ईयर स्पीकर है जो कि फ्रेम में इनबिल्ट है। ओपन ईयर स्पीकर का फायदा यह है कि आपके आसपास क्या हो रहा है, इसका भी आपको अंदाजा होगा।
Just Corseca Skyraptor सीरीज के सनग्लास के साथ आप फोन पर बात भी कर सकेंगे। Just Corseca Skyraptor में ओमनी डायरेक्शनल माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है। Just Corseca Skyraptor सीरीज के दोनों ग्लास को कंपनी ने बेस्ट लो लैटेंसी ब्लूटूथ (60ms) का दावा किया है। Skyraptor Series के ये स्मार्ट ग्लास UV400 के साथ आता है जो कि आपको पारबैंगनी किरणों से बचाने में सक्षम हैं। इसके अलावा ये सनग्लास ब्लू लाइट को भी फिल्टर करते हैं।
Just Corseca Skyraptor में 120mAh की बैटरी है जिसे लेकर 5 घंटे के बैकअप का दावा है, जबकि Just Corseca Skyraptor pro में 110mAh की बैटरी है जिसे लेकर 7 घंटे के बैकअप का दावा है। पहले वेरियंट में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग है जबकि प्रो वेरियंट मैग्नेटिक चार्जिंग पिन के साथ आता है।
जस्ट कोर्सेका स्कायरेप्टर और स्कायरेप्टर प्रो को क्रमशः 1,999 रुपये और 3,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर खरीदा जा सकता है। दोनों 12 महीने की वारंटी के साथ आते हैं। आप इन्हें कंपनी की वेबसाईट Justcorseca.in, Amazon.in, Flipkart.com तथा देश भर में अग्रणी ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
- BSNL Plans: नए साल पर बीएसएनएल ने दिया यूजर्स को झटका, बंद किए अपने सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स
- Poco ने 6249 रुपये में लॉन्च किया शानदार डिजाइन वाला फोन, बड़ी स्क्रीन के साथ बड़ी बैटरी मिलेगी
- गूगल के स्मार्ट स्पीकर में आई बड़ी खामी, सुनी जा रही हैं आपकी प्राइवेट बातें
- Telegram Tips: भेजे गए मैसेज को कैसे एडिट करें, मोबाइल एप और डेस्कटॉप दोनों का ट्रिक जानें