3000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ JioFi का नया मॉडल, कीमत सिर्फ 999 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 21 Mar 2018 10:56 AM IST
JioFi JMR815 4G Hotspot launched in India at Rs 999 with download speeds of up to 150Mbps
JioFi JMR815

    रिलायंस जियो चुपके से प्लान और ऑफर पेश करने के लिए जाना जाता है और इस बार भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया है। जियो ने चुपके से JioFi हॉटस्पॉट का नया वेरियंटJioFi JMR815पेश कर दिया है। इस डिवाइस की डाउनलोडिंग स्पीड 150Mbps होगी और इसकी कीमत सिर्फ 999 रुपये है और इसे फिलहाल केवल फ्लिपकार्ट से ही खरीदा जा सकेगा।

    JioFi JMR815 की खासियत और फीचर्स

    इस हॉटस्पॉट की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 3000mAh की बैटरी है जो शायद ही किसी हॉटस्पॉट डिवाइस में मिलेगी। इस बैटरी की मदद से 88 घंटे का नॉन-स्टॉप बैकअप मिलेगा। बता दें कि इससे पहले वाले मॉडल में कंपनी ने 2600mAh और 2300mAh की बैटरी दी थी।

    इसकी डिजाइन भी काफी शानदार ब्लूटूथ स्पीकर जैसी है। डिवाइस को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसके जरिए एक साथ 31 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकेगा। इसकी डाउनलोडिंग स्पीड 150Mbps और अपलोडिंग स्पीड 50Mbps है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें