Jio 84 days plan: एयरटेल और Vi से भी कम कीमत में मिलता है इतना कुछ, जानें डिटेल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 04 Sep 2022 11:15 AM IST
सार

जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 126 जीबी तक डाटा दिया जाता है। साथ ही आपको जियो एप्स (Jio Apps) के सभी मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं।

विज्ञापन
Jio cheapest prepaid recharge plan 84 days with 1.5 gb data unlimited calling airtel vodafone-idea
Jio Recharge Plans - फोटो : Jio

    विस्तार

    भारतीय टेलिकॉम मार्केट में सस्ते रिचार्ज के मामले में जियो (Jio) एयरटेल और Vi को लगातार चुनौती दे रहा है। प्रीपेड टैरिफ प्लान्स की कीमतों में भले ही बढ़ोत्तरी की गई हो, लेकिन इसके बावजूद यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए टेलिकॉम कंपनियों के पास प्रीपेड रिचार्ज की बड़ी रेंज है। ऐसे में यदि 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की बात आती है, तो जियो कम कीमत में ही एयरटेल और Vi से अच्छी सुविधा वाले प्लान ऑफर करता है। चलिए जानतें हैं जियो के कम कीमत में ज्यादा डाटा वाले प्रीपेड प्लान के बारे में...

    जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 666 रुपये है। इसमें आपको रोजाना 1.5 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। साथ ही इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसमें आपको 84 दिन के लिए ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा 100 SMS की सुविधा भी प्लान में मिलती है। इस प्लान में आपको कुल 126 जीबी तक डाटा दिया जाता है। डेली 1.5 जीबी हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। इस प्लान के साथ आपको जियो एप्स (Jio Apps) के सभी मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं।

    विज्ञापन

    जियो के मुकाबले में वोडाफोन-आईडिया की तरफ से यह सुविधा 719 रुपये के रिचार्ज में मिलती है। Vi के 719 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज में आपको 84 दिन के लिए 1.5 जीबी इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही आपको 100 SMS प्रतिदिन भी मिलते हैं। हालांकि Vi के साथ आपको नाइट डाटा का फायदा मिलता है, इसमें आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मुफ्त अनलिमिटेड नाइट डाटा मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें