itel Vision 3 Turbo: कम कीमत में फास्ट चार्जिंग और 6GB रैम के साथ लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 22 Sep 2022 06:04 PM IST
सार

itel Vision 3 Turbo में 6.6 इंच का एचडी प्लस IPS वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलता है। फोन के साथ 3 जीबी रैम का सपोर्ट है, लेकिन इसे टर्बो रैम फीचर्स से 6 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
itel Vision 3 Turbo lauched with 6GB RAM and 18W fast charging price specifications
itel Vision 3 Turbo - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी itel ने अपने नए बजट रेंज स्मार्टफोन itel Vision 3 Turbo को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 7,699 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला फोन है जो कम कीमत में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में 6 जीबी की टर्बो रैम दी गई है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    फोन को मल्टी ग्रीन, ज्वैल ब्लू और डीप ओशियन ब्लू कलर में पेश किया गया है। फोन के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज को 7,699 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी मिल रहा है। यूजर्स फोन खरीदने के 100 दिनों के अंदर टूटी हुई स्क्रीन को मुफ्त में रिप्लेस करा सकेंगे।

    विज्ञापन

    फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस IPS वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 11 के साथ ऑक्टाकोर UNISOC SC9863A प्रोसेसर मिलता है। फोन के साथ 3 जीबी रैम का सपोर्ट है, लेकिन इसे टर्बो रैम फीचर्स से 6 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें