मार्केट में आ रहा है 16GB रैम वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 8000 से भी कम!
itel S23 के साथ 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। लीक्स रिपोर्ट के अनुसार, फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड आईटेल जल्द भारत में सबसे सस्ता 16GB रैम वाला फोन itel S23 लॉन्च करने वाला है। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है इस फोन को 10 जून तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन की कीमत 10 हजार से भी कम हो सकती है। लीक में कहा जा रहा है कि फोन को 8 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।
आईटेल के फोन को 8 जीबी तक रैम के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं फोन में 8 जीबी की वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलेगा। यानी फोन की रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकेगा। वहीं फोन के साथ 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। लीक्स रिपोर्ट के अनुसार, फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। itel S23 को व्हाइट कलर में पेश किया जा सकता है।
वहीं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके साथ 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। हालांकि, अब तक फोन के प्रोसेसर को लेकर कोई जानकारी सामने नही आई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया जा सकता है।
- Elon musk: दूल्हा बने एलन मस्क! AI ने बनाई ऐसी फोटो लोग हो गए हैरान, जमकर हो रही वायरल
- Meta Scam: फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट! भूलकर भी न करें ये गलती
- Xiaomi 13 Ultra की लॉन्च तारीख आई सामने, फ्लैगशिप कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
- दूरसंचार मंत्री की अपील: Cyber Fraud से बचने के लिए अनजान नंबर वाले कॉल से रहें सावधान