iPhone: भारत और चीन में आईफोन असेंबल होता है या मैन्युफैक्चर, दोनों में क्या है अंतर?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 May 2025 04:24 PM IST
सार

अब धीरे-धीरे ट्रंप नरम पड़ रहे हैं। ट्रंप ने चीन पर लगाए गए टैक्स को 30 फीसदी कर दिया है जो कि बड़ी राहत है और इसी बीच ट्रंप ने भारत के खिलाफ एक बयान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने एपल के सीईओ टिम कुक से कहा है कि वे भारत की बजाय अमेरिका में आईफोन का निर्माण करें।

विज्ञापन
Is iPhone assembled or manufactured in India and China what is the difference between the two
tim cook iphone plant - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिनके हर एक फैसले पर विवाद हो रहा है। एलन मस्क भी अपने फैसले के कारण आलोचना के शिकार होते हैं और एलन मस्क भी। कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने मेड इन अमेरिका को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया पर एक टैक्स लगाया। सबसे ज्यादा टैक्स चीन पर लगाया गया, क्योंकि अमेरिका में सबसे ज्यादा चीन से सामान का आयात होता है। अब धीरे-धीरे ट्रंप नरम पड़ रहे हैं। ट्रंप ने चीन पर लगाए गए टैक्स को 30 फीसदी कर दिया है जो कि बड़ी राहत है और इसी बीच ट्रंप ने भारत के खिलाफ एक बयान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने एपल के सीईओ टिम कुक से कहा है कि वे भारत की बजाय अमेरिका में आईफोन का निर्माण करें।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक से बात की है और उनसे भारत में एपल के उत्पादन का विस्तार न करने के लिए कहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दोहा में एक कार्यक्रम में टिम कुक से कहा कि हमें आपके भारत में निर्माण करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं। वे बहुत अच्छा कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    ट्रंप ने कहा है कि इस बातचीत के बाद एपल अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाएगा, हालांकि उन्होंने चर्चा के परिणाम या भारत में एपल की योजनाओं में किसी भी बदलाव के बारे में और विवरण साझा नहीं किया। ट्रंप की टिप्पणी भारत की ओर से अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने की चेतावनी के कुछ ही दिनों बाद आई है। भारत का यह प्रस्ताव अमेरिका की ओर से भारतीय स्टील और एल्युमीनियम निर्यात पर शुल्क बढ़ाने के जवाब में दिया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें