iQoo Z6 5G भारत में लॉन्च: शुरुआती इफेक्टिव कीमत 13,999 रुपये, 120Hz रिफ्रेश रेट की है डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Mar 2022 01:19 PM IST
सार

iQoo Z6 5G में पांच लेयर लिक्विड कूलिंग सिस्टम है जो कि थर्मल मैनेजमेंट के लिए है। iQoo Z6 5G का मुकाबला Redmi Note 11 Pro+ 5G, Vivo T1 5G और Samsung Galaxy A52 जैसे स्मार्टफोन से है।

विज्ञापन
iQoo Z6 5G launched in India With 120Hz Display Price and Specifications
iQoo Z6 5G - फोटो : amazon

    विस्तार

    आईकू इंडिया ने iQoo Z6 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। iQoo Z6 5G को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह 15,000 रुपये से कम कीमत में सबसे फास्ट 5जी फोन है। iQoo Z6 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा आईकू के इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। iQoo Z6 5G में पांच लेयर लिक्विड कूलिंग सिस्टम है जो कि थर्मल मैनेजमेंट के लिए है। iQoo Z6 5G का मुकाबला Redmi Note 11 Pro+ 5G, Vivo T1 5G और Samsung Galaxy A52 जैसे स्मार्टफोन से है।

    iQoo Z6 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। iQoo Z6 5G को कोरोमैटिक ब्लू और डायनेमो ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। iQoo Z6 5G की बिक्री iQoo की साइट और अमेजन इंडिया से 22 मार्च से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत iQoo Z6 5G के साथ HDFC बैंक के कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस छूट के साथ फोन को क्रमशः 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 15,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    iQoo Z6 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 है। इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें