iQoo Neo 7 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, मिलेगी 512 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Jan 2023 09:48 AM IST
सार

iQoo Neo 7 में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस Samsung E5 AMOLED एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 4nm का मीडियाटेक Dimensity 9000+ प्रोसेसर है और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G710 GPU दिया गया है।

विज्ञापन
iQoo Neo 7 India Launch Date Set for February 16 to be Sold via Amazon
iQoo Neo 7 - फोटो : iQoo

    विस्तार

    iQoo Neo 7 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। iQoo Neo 7 को कुछ महीने पहले ही चीन में लॉन्च किया गया है। iQoo Neo 7 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है जिसकी डिजाइन पंचहोल है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OriginOS Ocean दिया गया है। iQoo Neo 7 को तीन कर वेरियंट और 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज में पेश किया गया है। iQoo Neo 7 की लॉन्चिंग भारत में 16 फरवरी को होगी और इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया से होगी।

    iQoo ने अभी तक iQoo Neo 7 के फीचर्स के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन फोन के चाइनीज वर्जन से भारतीय वेरियंट के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। iQoo Neo 7 को चीन में 2,699 चीनी युआन यानी करीब 30,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की है। चीन में iQoo Neo 7 ज्योमेट्री ब्लैक, इंप्रेशन ब्लू और पॉप ऑरेंज कलर में पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    iQoo Neo 7 के फीचर्स

    iQoo Neo 7 में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस Samsung E5 AMOLED एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 4nm का मीडियाटेक Dimensity 9000+ प्रोसेसर है और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G710 GPU दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OriginOS Ocean है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W की फ्लैश चार्जिंग भी है। कैमरे की बात करे तो iQoo Neo 7 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766V सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.88 है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन OIS का भी सपोर्ट है। रियर में एक लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें