iQoo 9 Pro, iQoo 9 और iQoo 9 SE भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 37,990 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Feb 2022 03:03 PM IST
सार

iQoo 9 SE के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,990 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,990 रुपये है। iQoo 9 Pro को डार्क क्रूज और लिजेंड शेड्स कलर में, जबकि iQoo 9 को अल्फा और लिजेंड वर्जन में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
iQoo 9 Pro iQoo 9 and iQoo 9 SE launched in India With Triple Rear Cameras Price Specifications
iQoo 9 series - फोटो : amarujala

    विस्तार

    iQoo 9 Pro, iQoo 9 और iQoo 9 SE स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं। इनमें से iQoo 9 Pro प्रीमियम मॉडल है। iQoo 9 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, वहीं iQoo 9 में स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर और iQoo 9 SE में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है। iQoo 9 सीरीज के तीनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले है। तीनों फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। iQoo 9 Pro और iQoo 9 दोनों फोन में गिंबल कैमरा दिया गया है।

    iQoo 9 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 64,990 रुपये रखी गई है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 69,990 रुपये रखी गई है। iQoo 9 की शुरुआती कीमत 42,990 रुपये है जो कि 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की है। फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 46,990 रुपये है।

    विज्ञापन

    iQoo 9 SE के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,990 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,990 रुपये है। iQoo 9 Pro को डार्क क्रूज और लिजेंड शेड्स कलर में, जबकि iQoo 9 को अल्फा और लिजेंड वर्जन में खरीदा जा सकेगा। iQoo 9 SE की बिक्री स्पेस फ्यूजन और सनसेट सियारा कलर में होगी। iQoo 9 Pro और iQoo 9 के लिजेंड शेड्स के साथ BMW M Motorsport की ब्रांडिंग मिलेगी। iQoo 9 Pro और iQoo 9 का प्री-ऑर्डर आज से ही शुरू हो गया है, जबकि iQoo 9 SE के लिए 2 मार्च से प्री-ऑर्डर होगा। फोन की बिक्री अमेजन से होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo 9 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 है। इसमें 6.78 इंच की 2K E5 एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ 3D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। यह डिस्प्ले लो टेंपरेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) 2.0 टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। iQoo 9 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    iQoo 9 Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GN5 सेंसर है। कैमरे के साथ गिंबल सपोर्ट और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलेगा। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का है जो कि 150 डिग्री फिशआई वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का पोट्रेट है जिसके साथ 2.5x ऑप्टिकल जूम भी मिलेगा। iQoo 9 Pro के कैमरे के साथ फाइव एक्सिस वीडियो इमेज स्टेबलाइजेशन (VIS) भी मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    iQoo 9 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 4700mAh की बैटरी है जिसमें 120W FlashCharge का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 50W का वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें