iQOO 3 review: बेस्ट कैमरा और परफॉर्मेंस लेकिन क्या आपको 5जी फोन की जरूरत है?

भारत में 5जी नेटवर्क को आने में अभी वक्त लगेगा, लेकिन मोबाइल कंपनियां भविष्य के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में वीवो की सब-ब्रांड कंपनी आईकू ने भारत में अपना पहला 5जी फोन iQOO 3 लॉन्च किया है। iQOO 3 को 4जी और 5जी दोनों वेरियंट में पेश किया है। iQOO 3 का भारत में मुकाबला रियलमी एक्स50 प्रो 5जी के साथ है। आईकू 3 में दुनिया का सबसे तेज प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 दिया गया है, लेकिन सवाल यह है कि वाकई यह आपके काम का है? आइए रिव्यू में जानते हैं...
iQOO 3 review: डिजाइन और डिस्प्ले

आईकू ने इस फोन में 6.44 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले में एचडीआर 10 प्लस का भी सपोर्ट है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 1.40 फीसदी है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस और कलर कॉम्बिनेशन बढ़िया है लेकिन ऑटो ब्राइटनेस सटीकता से काम नहीं करता है। उदाहरण के तौर पर कम रौशनी में आपको डिस्प्ले की ब्राइटनेस बढ़ानी बढ़ेगी, हालांकि कड़ी धूप में ऑटो ब्राइटनेस बढ़िया काम करता है। रिव्यू के दौरान फोन पर वीडियो 4के और फुल एचडी वीडियो देखने का अनुभव शानदार रहा। पंचहोल कैमरा वीडियो देखने के दौरान परेशान नहीं करता है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन हेवी है, क्योंकि इसका वजन 214 ग्राम है जो कि एक फोन के वजन की लिहाज से बहुत ज्यादा है। इस फोन को वाइडवाइन एल3 का सर्टिफिकेशन मिला है, ऐसे में आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के एचडी वीडियो नहीं देख पाएंगे। इन एप्स के एचडी वीडियो देखने के लिए वाइडवाइन एल1 का सर्टिफिकेशन होना जरूरी है।

बाकी डिजाइन कॉम्पैक्ट है। ग्रिपिंग अच्छी बनती है। ऐसे में हाथ से फोन के फिसलने का डर नहीं रहता है। फोन के बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 दिया गया है। फ्रंट में पंचहोल कैमरा दिया गया है जो कि डिस्प्ले की राइट साइड में एक कोने में है। रियर पैनल पर रेक्टेंगल स्टाइल में चार कैमरे हैं। राइट साइड में पॉवर और वॉल्यूम बटन हैं। इसके अलावा राइट साइड में ही गेमर्स के लिए दो खास बटन दिए गए हैं जिनका नाम मॉन्सटर टच बटन है। इन बटन का इस्तेमाल आप गेमिंग के दौरान कंट्रोलर के रूप में कर सकते हैं।

इन बटन को दबाने पर आप सीधे गेम मोड में भी जा सकते हैं। गूगल असिस्टेंट के लिए लेफ्ट साइड में एक बटन दिया गया है और हेडफोन जैक को ऊपर की ओर जगह मिली है। चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर और सिम कार्ड के लिए नीचे की ओर स्लॉट बने हैं। यह फोन दो मॉडल में मिलेगा जिनमें iQOO 3 5G और iQOO 3 शामिल हैं। आईकू 3 तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें वोलकेनो ऑरेंज, क्वांटम सिल्वर और टोरनाडो ब्लैक शामिल हैं। फोन के साथ बॉक्स में आपको यूएसबी केबल, ईयरफोन, यूजर मैनुअल, कवर और एडाप्टर मिलेगा।
iQOO 3 review: कैमरा परफॉर्मेंस

कैमरे की बात करें तो इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें से मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ1.7 है। वहीं दूसरा और तीसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जो कि डेफ्थ ऑफ फिल्ड के लिए है। कैमरे के साथ 20एक्स का जूम मिलेगा। इसके अलावा रियर कैमरे से 4के वीडियोग्राफी की जा सकेगी। आईकू 3 के कैमरे के साथ आपको सुपर नाइट मोड, सुपर एंटी शेक, सुपर मैक्रो, स्लो मोशन और प्रो जैसे कई मोड्स मिलेंगे। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।


कैमरे के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। iQOO 3 का कैमरा कमाल का है। चाहे प्रोट्रेट मोड हो या नॉर्मल हो, फोटो कमाल की है। जूम करने के बाद भी फोटो की क्वालिटी खराब नहीं होती है। वीडियो के साथ दिया गया स्टेबलाइजेशन भी बढ़िया काम करता है। नाइट मोड को शानदार तो नहीं लेकिन बढ़िया कहा जा सकता है। पोट्रेट मोड में सब्जेक्ट ब्लर नहीं होता है। कैमरा डिफॉल्ट रूप से 13 मेगापिक्सल लेंस से फोटो क्लिक करता है लेकिन यदि आप 48 मेगापिक्सल वाले लेंस से फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो आप सेटिंग्स में जाकर लेंस सेलेक्ट कर सकते हैं।




48 मेगापिक्सल वाले मोड में आप जूम नहीं कर पाएंगे। कैमरे की स्पीड भी अच्छी है और मैक्रो लेंस भी बढ़िया काम करता है। मैक्रो लेंस की फोटो की क्वालिटी काबिले-ए-तारीफ है। कैमरे का यूजर इंटरफेस भी बढ़िया है। तो कुल मिलाकर कहें तो 40 हजार रुपये की रेंज में iQOO 3 का कैमरा बेस्ट है। कैमरे की क्वालिटी के लिए इन तस्वीरों को आप देख सकते हैं।
iQOO 3 review: प्रोसेसर बैटरी और परफॉर्मेंस

जहां तक परफॉर्मेंस का सवाल है तो किसी भी डिवाइस की परफॉर्मेंस काफी हद तक उसके प्रोसेसर पर निर्भर रहती है। iQOO 3 में दुनिया का सबसे तेज प्रोसेसर क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया है। इस प्रोसेसर की स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। ग्राफिक्स के लिए आपको एड्रेनो 650 जीपीयू मिलेगा। ऐसे में iQOO 3 की स्पीड को लेकर तो कोई समस्या नहीं है। हमने iQOO 3 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का रिव्यू किया है। यह फोन 8/12 जीबी की रैम और 128/256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। गेमर्स केलिए यह एक बेहतरीन है। गेमिंग के लिए आपको दो कंट्रोलर भी मिलते हैं जो कि राइट साइड में हैं। इन बटन को क्लिक करके आप सीधे गेम मोड में जा सकते हैं। फोन में गेम मोड भी है।

एप ओपन होने और एक से दूसरे एप में जाना काफी स्मूथ और फास्ट रहा। सभी एप तेजी से ओपन होते हैं, यहां तक कि पबजी गेम जैसा हेवी एप भी तेजी से ओपन होता है। रिव्यू के दौरान फोन में एक बार भी हैगिंग या अटकने की समस्या नहीं आई, हालांकि antutu बेंचमार्क टेस्ट और करीब 15 मिनट तक हेवी गेम खेलने पर फोन थोड़ा गर्म होता है। फोन की बैटरी लाइफ शानदार है। एक घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो जाती है और पूरे दिनभर का बैकअप देती है। फास्ट चार्जिंग के लिए कंपनी ने इस फोन में 55 वॉट का सुपर फ्लैशचार्ज दिया है।

इस फोन में 4440mAh की बैटरी दी गई है। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है और 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसमें 4जी के साथ 5जी का भी सपोर्ट है। फोन में फेस अनलॉक के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो कि तेजी से काम करता है। फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तेजी से काम करते हैं। कम रौशनी में भी फेसअनलॉक बखूबी काम करता है। iQOO 3 में कंपनी ने अपना खुद का iQOO UI 1.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है।

यह ऑपरेटिंग सिस्टम काफी हद तक वीवो के FunTouchOS जैसा है। वीवो के फनटच ओएस में जहां नोटिफिकेशन पैनल नीचे की स्वाइप में मिलता है, वहीं इसमें आपको ऊपर की ओर मिलता है। फोन में डार्क मोड भी है जिसे आप क्विक सेटिंग्स मीनू से ऑन कर सकते हैं। फोन में कई सारे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलते हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार डिलीट कर सकते हैं।
- KDM 851H Review: 7 घंटे की बैटरी लाइफ, बेस भी बढ़िया लेकिन क्या खरीदने लायक है यह वायरलेस हेडफोन
- Harmano SPORTO Review: शानदार साउंड क्वालिटी और बैटरी वाला बजट नेकबैंड !
- Apple Watch Series 5 Review: एक परफेक्ट स्मार्टवॉच !
- Tecno Spark Go Plus Review: कैसा है 6,299 रुपये में 6.52 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन