iQOO 15R भारत में लॉन्च: 7,600mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिप और 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट का वादा
iQOO 15R:
चीन की स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने भारत में अपना नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹44,999 रखी गई है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7,600mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन खासतौर पर गेमर्स और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और 50,000 रुपये से कम बजट में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

विस्तार
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने भारत में अपना नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो 50 हजार रुपये से कम के बजट में फ्लैगशिप जैसा परफॉर्मेंस चाहते हैं। iQOO 15R की सीधी टक्कर बाजार में मौजूद वनप्लस 15R से मानी जा रही है क्योंकि दोनों की कीमत और कई स्पेसिफिकेशन काफी हद तक मिलते-जुलते हैं। कंपनी ने इस डिवाइस के साथ लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट पॉलिसी का वादा किया है। इससे यूजर्स को चार साल तक एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और पूरी स्पेसिफिकेशन...
iQOO 15R की कीमत और उपलब्धता
iQOO 15R में यूजर्स को 3 वेरिएंट मिलते हैं। भारत में iQOO 15R के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत इस प्रकार है:
8GB + 256GB - ₹44,99912GB + 256GB - ₹47,99912GB + 512GB - ₹52,999
यह स्मार्टफोन दो रंगों ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट में उपलब्ध है। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों के लिए बिक्री 2 मार्च से अमेजन और आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी जबकि सामान्य ग्राहकों के लिए 3 मार्च से सेल शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC और Axis Bank कार्ड यूजर्स को ₹4,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इससे यूजर्स के लिए बेस वेरिएंट की कीमत घटकर ₹41,999 हो जाएगी। ग्राहक इसे अमेजन, iQOO इंडिया स्टोर और वीवो के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
लॉन्च ऑफर्स
अगर ग्राहक iQOO15R को खरीदना चाहते हैं तो वे HDFC और एक्सिस बैंक कार्ड/ईएमआई पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा विशेष प्री-बुक ऑफर में ₹1,899 की कीमत वाले iQOO TWS 1e ईयरबड्स मुफ्त मिल रहे हैं।