iPhone SE 4: मार्च 2025 में हो सकती है लॉन्चिंग, अभी तक क्या-क्या पता है इस फोन के बारे में
iPhone SE 4: दक्षिण कोरियाई मीडिया हाउस Aju News ने दावा किया है कि Apple जल्द ही इस मॉडल का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू करेगा। पिछला मॉडल iPhone SE 3, 2022 में लॉन्च हुआ था।

विस्तार
Apple के बजट-फ्रेंडली iPhone SE लाइनअप का नया मॉडल 2025 में लॉन्च हो सकता है। हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone SE 4 को मार्च 2025 में पेश किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई मीडिया हाउस Aju News ने दावा किया है कि Apple जल्द ही इस मॉडल का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू करेगा। पिछला मॉडल iPhone SE 3, 2022 में लॉन्च हुआ था। यह माना जा रहा है कि iPhone SE 4 इसी पैटर्न के साथ पेश होगा।
कहा जा रहा है कि नया iPhone SE 4 एक 48MP कैमरा के साथ आ सकता है, जो कि पिछले 12MP कैमरे की तुलना में काफी ज्यादा मेगापिक्सल वाला है। Apple इस मॉडल के लिए कैमरा पार्ट्स बनाने के लिए LG Innotek के साथ काम कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार LG दिसंबर 2024 से इन पार्ट्स का प्रोडक्शन शुरू करेगा।
iPhone SE 4 के साथ नया और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा बड़ी बैटरी मिलेगी। साथ ही नए आईफोन फेस आईडी, वायरलेस और फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।