iPhone 14 series: नए आईफोन में है इतनी रैम, इतना रैम तो एंड्रॉयड वाले 14 हजार में दे देते हैं
आपको याद दिला दें कि पिछले साल iPhone 13 और iPhone 13 mini में 4G जीबी रैम और iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max में 6 जीबी रैम थी। iPhone 13 series के सभी मॉडल में LPDDR4X रैम है।

विस्तार
Apple iPhone 14 series की हाल ही में लॉन्चिंग हुई है। एपल ने आईफोन 14 सीरीज के तहत चार नए आईफोन पेश किए हैं जिनमें iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं। आमतौर पर एपल अपने आईफोन की रैम और बैटरी के mAh के बारे में जानकारी नहीं देता। इस बार भी एपल ने ऐसा ही किया है लेकिन टीयरडाउन रिपोर्ट में iPhone 14 सीरीज के सभी फोन की रैम का खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी नए आईफोन में 6 जीबी तक रैम है। iPhone 14 Pro में 6 जीबी तक LPDRR5 रैम और नॉन-प्रो मॉडल यानी iPhone 14 और iPhone 14 Plus में 6 जीबी तक LPDDR4X रैम है। आईफोन के रैम के बारे में MacRumors ने जानकारी दी है। रिपोर्ट में Xcode 14 बीटा फाइल के हवाले से कहा गया है कि iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में 6 जीबी रैम दी गई है।
आपको याद दिला दें कि पिछले साल iPhone 13 और iPhone 13 mini में 4G जीबी रैम और iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max में 6 जीबी रैम थी। iPhone 13 series के सभी मॉडल में LPDDR4X रैम है।
इससे पहले जुलाई में भी आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में 6 जीबी LPDDR5 रैम मिलेगी। iPhone 14 और iPhone 14 Plus में LPDDR4X रैम है जो कि iPhone 13 series में भी है।
बता दें कि iPhone 14, iPhone 14 Plus में A15 चिपसेट दिया गया है जो कि आईफोन 13 में भी है, वहीं iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को नए चिपसेट A16 बायोनिक के साथ लॉन्च किया गया है। iPhone 14 सीरीज की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है।