चीन ने वायु प्रदूषण के लिए iPhone 12 के प्रोडक्शन को ठहराया जिम्मेदार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Oct 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
iPhone 12 Demand Linked to Increased Air Pollution in China says Morgan Stanley report
iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max - फोटो : AMAR UJALA

    फैक्ट्रियों से कार्बन उत्सर्जन की बातें अक्सर आती रहती हैं। ठंड की शुरुआत के साथ ही भारत-पाकिस्तान और चीन के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। अब चीन ने वायु प्रदूषण के लिए एपल के आईफोन 12 के प्रोडक्शन को जिम्मेदार ठहराया है।

    मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के कई शहरों में आईफोन के 12 के प्रोडक्शन के कारण वायु प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नाइट्रोजन डाई-ऑक्साइड की ट्रैकिंग से वायु में तापमान, आद्रता आदि के बारे में जानकारी मिलती है। इस जांच से पता चला है कि हवा में नाइट्रोजन डाई-ऑक्साइड की मात्रा इंडस्ट्री की वजह से बढ़ रही है।

    विज्ञापन

    26 अक्तूबर 2020 को चीन के झिंगझो (Zhengzhou) शहर में सबसे अधिक प्रदूषण था, जबकि इसी शहर में लॉकडाउन के दौरान प्रदूषण का नामो-निशान नहीं था। बता दें कि झिंगझो को आईफोन सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मॉर्गन स्टेनली की इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एपल के सीईओ टिम कुक का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि एपल का पूरा कारोबार 2030 तक कार्बन मुक्त हो जाएगा।

    सितंबर महीने में आईफोन के प्रोडक्शन के बाद से शबर की वायु गुणवत्ता खराब हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो की मांग उम्मीद से ज्यादा है जिसकी वजह से तेजी से प्रोडक्शन का भी चल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें