Infinix ZERO 5G 2023 की मार्केट में एंट्री, 256GB स्टोरेज के साथ मिलता है इतना कुछ, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 09 Nov 2022 12:51 PM IST
सार

Infinix ZERO 5G 2023 में 6.78 इंच की फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलती है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

Infinix ZERO 5G 2023 launchd With MediaTek Dimensity 1080 5G SoC Specifications price
Infinix ZERO 5G 2023 - फोटो : Infinix

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपनी Zero Series के तहत एक और नया फोन Infinix ZERO 5G 2023 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Infinix Zero 5G के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है। Infinix Zero 5G को इसी साल फरवरी में पेश किया गया था। Infinix ZERO 5G 2023 को MediaTek Dimensity 1080 5G प्रोसेसर और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 6.78 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है।

    Infinix ZERO 5G 2023 को पर्ल व्हाइट, कोरल औरेंज और सबमरीनर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। Infinix ने अपने Infinix Zero 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 19,999 रुपये की कीमत पर पेश किया था। नए फोन की कीमत भी 20 से 25 हजार के बीच हो सकती है।

    ये भी पढ़ें: DIZO Watch D Plus स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 1.85 इंच की है कर्व्ड डिस्प्ले

    Infinix के नए फोन में 6.78 इंच की फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जो (2460×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 20 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन में ग्राफिक्स के लिए माली G68 MC4 GPU मिलता है।

    ये भी पढ़ें: हेलो ट्विटर यूजर: एलन मस्क सभी से लेंगे पैसे, बिना आठ डॉलर दिए नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें