14 हजार से भी कम में मिल रहा 43 इंच का बड़ा Smart TV, घर को बना देगा थियेटर!
Infinix Y1 टीवी में 43 इंच का फुल एचडी LED डिस्प्ले मिलता है, जो (1920x1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

विस्तार
यदि आप कम कीमत में बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट पर Infinix Y1 43 inch Smart TV को कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इस टीवी को लगभग आधी कीमत पर खरीदा जा सकता है। Infinix Y1 43 स्मार्ट टीवी की कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत इसे 14 हजार से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। चलिए जानते हैं सभी ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में...
Infinix Y1 43 inch Smart TV पर ऑफर

इनफिनिक्स स्मार्ट टीवी की कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन इसे फ्लिपकार्ट पर 38 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 15,499 रुपये लिस्ट किया गया है। वहीं टीवी के साथ HDFC Bank डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
सिर्फ इतना ही नहीं टीवी की खरीद पर आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड से 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,250 रुपये) का डिस्काउंट भी मिल रहा है। वहीं टीवी की खरीद पर 7,000 रुपये एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी एक्सचेंज ऑफर के साथ आप और बचत कर सकते हैं।
- Amazon: अब मोबाइल की जगह नहीं मिलेगा साबुन! अमेजन आर्डर और पैकेजिंग के लिए लेगा AI की मदद
- Realme 11 Pro: लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, फीचर्स से लेकर कैमरा तक, जानें सभी डिटेल्स
- मार्केट में आ रहा है 16GB रैम वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 8000 से भी कम!
- Elon musk: दूल्हा बने एलन मस्क! AI ने बनाई ऐसी फोटो लोग हो गए हैरान, जमकर हो रही वायरल