8 हजार से भी कम कीमत में 128GB स्टोरेज वाला फोन, 6,000mAh बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 31 Jul 2023 08:12 PM IST
सार

Infinix Smart 7 में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। Infinix Smart 7 में 6000 एमएएच की बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

विज्ञापन
Infinix Smart 7 Launched in India at rs 7999 know Price and Specifications
Infinix Smart 7 - फोटो : Infinix

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने नए एंट्री लेवल फोन Infinix Smart 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 8 हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। Infinix Smart 7 में 6000 एमएएच की बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

    इनफिनिक्स स्मार्ट 7 को एमराल्ड ग्रीन, नाइट ब्लैक और एज्योर ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए उपलब्ध किया गया है।

    विज्ञापन

    Infinix ने फरवरी में भारत में स्मार्ट 7 को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया था। नया वेरियंट 128GB के साथ उपलब्ध है और अपने 64GB के जैसे ही स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में 6.6 इंच HD+ आईपीएस एलसीडी, डिस्प्ले के साथ (1612x720) रिजॉल्यूशन, 60Hz की रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर मिलता है। इनफिनिक्स स्मार्ट 7 में एंड्रॉइड 12 आधारित XOS 12 मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें