एंटी बैक्टीरियल बैक पैनल के साथ लॉन्च होगा Infinix Smart 6, जानें सभी फीचर्स
Infinix Smart 6 की सबसे बड़ी खासियत इसके बैक पैनल का एंटी बैक्टीरियल होना है। कंपनी के दावे के मुताबिक Infinix Smart 6 का बैक पैनल एंटी बैक्टीरियल होगा यानी इस पर बैक्टीरिया का असर नहीं होगा।

विस्तार
इनफिनिक्स के नए स्मार्टफोन Infinix Smart 6 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Infinix Smart 6 की सबसे बड़ी खासियत इसके बैक पैनल का एंटी बैक्टीरियल होना है। कंपनी के दावे के मुताबिक Infinix Smart 6 का बैक पैनल एंटी बैक्टीरियल होगा यानी इस पर बैक्टीरिया का असर नहीं होगा। Infinix Smart 6 की लॉन्चिंग भारत में 27 अप्रैल को होगी। इनफिनिक्स के इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।
Infinix Smart 6 के फीचर्स
Infinix Smart 6 के फीचर्स की बात करें तो इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें बड़ी डिस्प्ले के साथ अधिक स्टोरेज और हाई ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। Infinix Smart 6 की कीमत 8 हजार रुपये से कम हो सकती है। कंपनी के दावे के मुताबिक 8 हजार रुपये के सेगमेंट में यह बेस्ट फीचर्स के साथ आने वाला पहला फोन होगा।
Infinix Smart 6 के साथ 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89% होगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स होगी। Infinix Smart 6 में एंड्रॉयड 11 का गो एडिशन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक Helio A22 प्रोसेसर होगा जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है।
Infinix Smart 6 में 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी और 2 जीबी LPDDR4X रैम होगा जिसके साथ 2 जीबी वर्चुअल रैम भी होगा। बता दें कि इस सेगमेंट के अन्य फोन में वर्चुअल रैम की सुविधा नहीं मिलती है। कैमरे की बात करें तो इनफिनिक्स के इस अपकमिंग फोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होगा। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी और फोन को चार कलर्स में पेश किया जाएगा।