Infinix Note 4 की पहली सेल आज, इसमें है 4300mAh, कीमत 9 हजार रुपये से कम

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Aug 2017 11:02 AM IST
Infinix Note 4 goes to sale via flipkart today
Infinix Note 4

    हांगकांग की हैंडसेट निर्माता कंपनी इनफिनिक्स के भारत में पहले स्मार्टफोन नोट 4 की पहली से आज फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से है। इनफिनिक्स नोट 4 के खासियत की बात करें तो इसमें दी गई 4300mAh की बैटरी और कम कीमत है। बता दें कि कंपनी ने मंगलवार को ही भारत में Infinix Note 4 और Hot 4 Pro लॉन्च किए हैं।

    Infinix Note 4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Infinix Note 4
    Infinix Note 4

    इस फोन में 5.7 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले, साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन, 1.3GHz का ऑक्टाकोर मीडियाटेक MT6753 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    इसके अलावा में एंड्रॉयड 7.0 नूगट, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4300 एमएएच की बैटरी है जो एक्सचार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। फोन में डुअल 4जी सिम सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल का रियर, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ फ्लैश लाइट है। फोन की कीमत 8,999 है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें