Infinix ने भारत में लॉन्च किया सस्ता और स्लिम लैपटॉप, 16GB रैम से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Oct 2022 10:21 AM IST
सार

Infinix InBook X2 Plus में 50Wh की बैटरी है है जिसे लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा है। Infinix InBook X2 Plus में 65W USB टाईप-सी फास्ट चार्जिंग भी है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ v5.1 है।

विज्ञापन
Infinix InBook X2 Plus laptop Launched in India with 1th Gen Intel Core i7
Infinix InBook X2 Plus - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Infinix ने भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप Infinix InBook X2 Plus को लॉन्च कर दिया है। Infinix InBook X2 Plus लैपटॉप के साथ कंपनी ने Infinix 43Y1 स्मार्ट टीवी भी पेश किया है। InBook X2 Plus एक हल्का और पतला लैपटॉप है जिसमें 11th Gen इंटेल कोर प्रोसेसर है। Infinix InBook X2 Plus में 15.6 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्प्ले है और इसमें फुल एचडी वेबकैम भी दिया गया है।

    Infinix InBook X2 Plus की कीमत

    Infinix InBook X2 Plus को फ्लिपकार्ट पर 32,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसमें वहीं इसके 11th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 52,990 रुपये है। Infinix InBook X2 Plus को Intel Core i3, Core i5 या Core i7 प्रोसेसर के साथ भी खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Infinix के इस लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल एचडी प्लस IPS डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 300 निट्स है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें 11th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर के साथ Windows 11 Home और 16 जीबी तक LPDDR4x रैम के साथ 512 जीबी तक की SSD स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Infinix InBook X2 Plus में बहुत ही पतला बेजल दिया गया है। इसके अलावा इसमें फुल एचडी कैमरा और डुअल एलईडी फ्लैश लाइट है। इसमें डुअल माइक्रोफोन भी है और 1.5W का डुअल स्पीकर सेटअप भी है। इस लैपटॉप की बॉडी एल्यूमीनियम एलॉ. की है और यह 1.49mm पतला है और इसका वजन 1.58 किलोग्राम है। इसमें बैकलाइट Xstrike की बोर्ड भी मिलती है।

    Infinix InBook X2 Plus में 50Wh की बैटरी है है जिसे लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा है। Infinix InBook X2 Plus में 65W USB टाईप-सी फास्ट चार्जिंग भी है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ v5.1 है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें