16GB रैम वाले सबसे सस्ते फोन की पहली सेल आज, मिलेगी IP53 की रेटिंग
Infinix ने पिछले सप्ताह ही अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 30 5G को भारत में लॉन्च किया है। आज यानी 15 जुलाई को Infinix Hot 30 5G की पहली सेल है। Infinix Hot 30 5G एक एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन है जिसमें Dimensity का नया प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें IP53 की रेटिंग दी गई है।

विस्तार
Infinix ने पिछले सप्ताह ही अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 30 5G को भारत में लॉन्च किया है। आज यानी 15 जुलाई को Infinix Hot 30 5G की पहली सेल है। Infinix Hot 30 5G एक एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन है जिसमें Dimensity का नया प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें IP53 की रेटिंग दी गई है। Infinix Hot 30 5G में डुअल स्पीकर और 14 5G बैंड्स हैं। Infinix Hot 30 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी है। Infinix Hot 30 5G देश का सबसे सस्ता 16 जीबी रैम वाला फोन भी है।
Infinix Hot 30 5G की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। यदि आप एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद Infinix Hot 30 5G को दोनों मॉडल की कीमतें क्रमशः 11,499 रुपये और 12,499 रुपये हो जाएंगी। फोन को आज फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: कैसा है 16GB रैम और Dimensity 6020 प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन
Infinix Hot 30 5G में 6.78 इंच की पंचहोल FHD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 580 निट्स है। फोन के साथ लेदर फिनिश मिलता है। Infinix Hot 30 5G में मीडियाटेक Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 8 जीबी तक वर्चुअल रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित Infinix XOS 13 है। बता दें कि इसी प्रोसेसर के साथ Realme Narzo 60 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है।