Year End 2021: वियरेबल मार्केट में घरेलू कंपनियों का बढ़ रहा दबदबा, Noise के सिर नंबर-1 का ताज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Dec 2021 04:08 PM IST
सार

भारतीय स्मार्टवॉच मार्केट में Amazfit का मार्केट शेयर 9.3 फीसदी है। चौथे नंबर पर घरेलू कंपनी Fire-Boltt 5.5 फीसदी मार्केट शेयर के साथ है और पांचवे नंबर पर 4.7 फीसदी के साथ Realme है।

विज्ञापन
Indian brand boat becomes new king in wearable market beats behind xiaomi
Indian Brands - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारतीय बाजार में चाइनीज कंपनियों के दबदबे को लेकर अक्सर सवाल होते हैं और कई बार भारी विरोध भी होता है, लेकिन पिछले दो साल के आंकड़ों को देखें तो भारतीय कंपनियों तेजी से आगे बढ़ रही हैं। माइक्रोमैक्स ने 2020-21 में शानदार वापसी करते हुए कई स्मार्टफोन पेश किए हैं तो लावा ने पहला 5जी फोन पेश किया है। माइक्रोमैक्स और लावा जैसी कंपनियों ने ईयरबड्स भी पेश किए हैं।

    भारत में वियरेबल मार्केट 118 फीसदी की दर से सालों-साल बढ़ रहा है। ये आंकड़े साल 2021 की दूसरी तिमाही के हैं। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि वियरेबल मार्केट में घरेलू कंपनियों का दबदबा बढ़ रहा है। भारत में स्मार्टवॉच का मार्केट सबसे तेजी से बढ़ रहा है। फायरबोल्ट (Fire-Boltt), बोट (BoAt), न्वाइज (Noise), क्रॉसबिट (Crossbeats) जैसी घरेलू कंपनियां अमेजफिट, रेडमी, रियलमी जैसी कंपनियों पर भारी पड़ रही हैं।

    विज्ञापन

    भारत के वियरेबल मार्केट में घरेलू कंपनियों का मार्केट शेयर

    स्मार्टवॉच की बात करें तो Noise पहले नंबर पर है। न्वाइज का भारत में मार्केट शेयर 28.6 फीसदी है। वहीं दूसरे नंबर BoAt है। BoAt का मार्केट शेयर 26.9 फीसदी है। तीसरे नंबर पर अमेजफिट पहुंच गई है जो कि किसी वक्त भारत में नंबर-1 स्मार्टवॉच ब्रांड हुआ करती थी। भारतीय स्मार्टवॉच मार्केट में Amazfit का मार्केट शेयर 9.3 फीसदी है। चौथे नंबर पर घरेलू कंपनी Fire-Boltt 5.5 फीसदी मार्केट शेयर के साथ है और पांचवे नंबर पर 4.7 फीसदी के साथ Realme है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    TWS का तीसरा सबसे बड़ा बाजार भारत

    वियरबेल के अलावा भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) बाजार भी बन गया है। ग्लोबल TWS मार्केट में भारत का शेयर 10 फीसदी है। भारत में TWS का बाजार तीसरी तिमाही में 92 फीसदी बढ़ा है और 7.3 मिलियन TWS प्रोडक्ट खरीदे गए हैं।

    TWS मार्केट में घरेलू कंपनी BoAt अकेला राज कर रही है। TWS मार्केट में बोट का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 45.5 फीसदी है। वहीं दूसरे नंबर पर 8.5 फीसदी के साथ OnePlus है। 7.9 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर सैमसंग, चौथे नंबर पर 5.5 फीसदी के साथ Realme और 5.1 फीसदी के साथ Ptron पांचवे नंबर पर है यानी टॉप- 5 ब्रांड में दो भारतीय हैं। घरेलू कंपनी न्वाइज का प्रदर्शन भी शानदार है।

    boAt का ईयर ऑन ईयर ग्रोथ 426 फीसदी की दर से हो रही है। बोट को रियलमी के ब्रांड Dizo से भविष्य में कड़े मुकाबले के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि डीजो ने बहुत ही कम समय में अपनी आकर्षक कीमत की वजह से मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें