फैसला वापस: लैपटॉप के आयात पर सरकार नहीं लगाएगी पाबंदी, फिर से सस्ते हो सकते हैं लैपटॉप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Oct 2023 11:23 AM IST
सार

सरकार की ओर से कहा गया था कि लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर बैन लगाने से भारत में हार्डवेयर का बाजार बढ़ेगा, लेकिन कई देशों की आलोचना के बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन
India Will Not Impose Licensing Requirement on Imports of Laptops and Computers
Laptop Import Ban - फोटो : istock

    विस्तार

    भारत सरकार ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया है जिसमें लैपटॉप आयात पर बैन लगाने की बात कही गई थी। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से अगस्त में एक अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें कहा गया है कि लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा-स्मॉल कंप्यूटर और सर्वर के आयात को 31 अक्तूबर से प्रतिबंधित कर दिया गया है यानी 31 अक्तूबर तक दूसरे देश से भारत में लैपटॉप, कंप्यूटर आदि को मंगाया जा सकता है लेकिन उसके बाद नहीं।

    अब इस फैसले को वापस ले लिया गया है। सरकार ने कहा था कि डाटा लीक को लेकर यह फैसला लिया गया है। भारत में सबसे ज्यादा लैपटॉप का आयात चीन से होता है। इसके अलावा सरकार की ओर से कहा गया था कि लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर बैन लगाने से भारत में हार्डवेयर का बाजार बढ़ेगा, लेकिन कई देशों की आलोचना के बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया है।

    विज्ञापन

    वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवा ने की पुष्टि

    वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर कोई बैन नहीं लगाया गया है, बल्कि यह मूल रूप से निगरानी है, जो हम कर रहे हैं। इसका प्रतिबंधों से कोई लेना-देना नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने आगे कहा, 'लैपटॉप पर इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। हम केवल यह कह रहे हैं कि जो कोई भी इन लैपटॉप का आयात कर रहा है, उस पर कड़ी निगरानी रखनी होगी, ताकि हम इन आयातों पर नजर रख सकें। भारत लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर लाइसेंस की आवश्यकता नहीं लागू करेगा बल्कि केवल उनके आने वाले शिपमेंट की निगरानी करेगा।'

    इंडस्ट्री को हुआ भारी नुकसान

    आज भले ही दो महीने बाद भारत सरकार ने लैपटॉप आयात बैन के फैसले को वापस ले लिया है लेकिन इससे लैपटॉप और कंप्यूटर इंडस्ट्री को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। पिछले दो महीने से लैपटॉप और कंप्यूटर की शॉर्टेज होने के कारण इनकी कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है।

    एपल से लेकर रिलायंस जियो तक प्रभावित

    सरकार के इस फैसले का असर Apple, Acer, HP, Dell और रिलायंस जियो जैसी कंपनियों पर हुआ था। इन कंपनियों ने इस बैन को हटाने के लिए सरकार से गुहार भी लगाई थी। इस बैन से रिलायंस जियो भी परेशान थी, क्योंकि हाल ही में लॉन्च हुआ जियो का JioBook भी चीन से ही आयात होता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें