इस फोन की कीमत है सिर्फ 249 रुपये, क्या इसे खरीदना चाहेंगे आप?

पिछले 6 महीनों से कंपनियों के बीच सस्ते फीचर लॉन्च करने की होड़ मची है। जियो फोन के लॉन्च होने के बाद कई सारे सस्ते फीचर फोन बाजार में आए जिनमें कुछ 4जी सपोर्ट वाले हैं और कुछ 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। इसी बीच iKall K71 नाम से एक फीचर फोन बाजार में आया है जिसकी कीमत सिर्फ 249 रुपये है। तो आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में।
iKall K71 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

सबसे पहले बता दें कि iKall K71 एक फीचर फोन है जो 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है यानी इस फोन में आप जियो फोन जैसा 4जी सिम यूज नहीं कर सकते। इसके अलावा इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज से 249 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि यह कीमत कुछ ही समय के लिए है।
इसके बाद कीमत में वृद्धि हो सकती है। इस फोन में सिंगल सिम सपोर्ट, 800 एमएएच की बैटरी, 1.4 इंच की मोनोक्रोम डिस्प्ले, एफएम रेडियो, टॉर्च, 32MB रैम और 64MB की स्टोरेज मिलेगी। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलेगा। यह फोन रेड, ब्लू, पीला और डार्क ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।