Huawei Y9 Prime 2019 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 16MP का पॉप अप सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Thu, 01 Aug 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Huawei Y9 Prime 2019 launched in India know price and specifications
Huawei Y9 Prime 2019 - फोटो : social media

    हुवावे ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y9 Prime 2019 लॉन्च कर दिया है। हुवावे वाय9 प्राइम 2019 की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में गुरुवार को हुई। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऐसे में Huawei Y9 Prime 2019 हुवावे का पहला फोन होगा जिसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में हुवावे का ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 710एफ प्रोसेसर मिलेगा। हुवावे के इस फोन का मुकाबला ओप्पो के3, रियलमी एक्स और रेडमी के20 से होगा।

    Huawei Y9 Prime 2019 की कीमत

    केन्या में हुवावे वाय9 प्राइम 2019 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,990 रुपये है। फोन की पहली सेल 7 अगस्त को अमेजन से होगी। फोन के साथ जियो की ओर से 20,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा।

    विज्ञापन

    Huawei Y9 Prime 2019 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में हुवावे का हाई-सीलिकन किरिन 710F प्रोसेसर मिलेगा और 4 जीबी की रैम मिलेगी। यह फोन सिर्फ 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huawei Y9 Prime 2019 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा है।

    Huawei Y9 Prime 2019 की कनेक्टिविटी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि इस फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और इसमें 4000mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें