आज भारत में लॉन्च होगा हुवावे का पहला पॉप अप सेल्फी कैमरा फोन Huawei Y9 Prime 2019

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 01 Aug 2019 09:27 AM IST
Huawei Y9 Prime 2019 India launch on 1st august know price and specifications
Huawei Y9 Prime 2019 - फोटो : TWITTER/Huawei india

    हुवावे का एक नया स्मार्टफोन भारत में आज यानी 1 अगस्त को लॉन्च होने वाला है और यह फोन है Huawei Y9 Prime 2019। हुवावे वाय9 प्राइम 2019 की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी।

    इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऐसे में Huawei Y9 Prime 2019 हुवावे का पहला फोन होगा जिसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में हुवावे का ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 710एफ प्रोसेसर मिलेगा। हुवावे के इस फोन का मुकाबला ओप्पो के3, रियलमी एक्स और रेडमी के20 से होगा।

    Huawei Y9 Prime 2019 की संभावित कीमत

    केन्या में हुवावे वाय9 प्राइम 2019 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,499 केन्या शिलिंग यानी करीब 15,600 रुपये है। वहीं सऊदी अरब में यह फोन 969 सऊदी रियाल यानी करीब 17,800 रुपये है। वास्तविक कीमत की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट में मिलेगी।

    Huawei Y9 Prime 2019 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में हुवावे का हाई-सीलिकन किरिन 710F प्रोसेसर मिलेगा और 4 जीबी की रैम मिलेगी। यह फोन सिर्फ 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    Huawei Y9 Prime 2019 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा है।

    Huawei Y9 Prime 2019 की कनेक्टिविटी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि इस फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और इसमें 4000mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें