आ रहा है Pixel Fold, गूगल ने किया कंफर्म, जारी किया वीडियो टीजर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 May 2023 09:54 AM IST
सार

गूगल का पहला फोल्डेबल फोन Pixel Fold इसी महीने लॉन्च होने वाला है। Pixel Fold की लॉन्चिंग 10 मई को होने वाले गूगल के Google I/O 2023 में होगी।

Google Pixel Fold teased officially ahead of launch on 10 may
Pixel Fold - फोटो : google

    विस्तार

    तमाम लीक्स के सामने आने के बाद गूगल ने आखिरकार Pixel Fold को लेकर आधिकारिक पुष्टि कर दी है। गूगल का पहला फोल्डेबल फोन Pixel Fold इसी महीने लॉन्च होने वाला है। Pixel Fold की लॉन्चिंग 10 मई को होने वाले गूगल के Google I/O 2023 में होगी।

    Pixel Fold को लेकर गूगल ने टीजर जारी किया है जिसके मुताबिक पिक्सल फोल्ड में तीन रियर कैमरे होंगे। अंदर की स्क्रीन के साथ बड़ा बेजल मिलेगा। बेजल के टॉप पर कैमरे को भी टीजर में देखा जा सकता है। टीजर के मुताबिक हिंज बिलकुल दिखाई नहीं देगा।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक Pixel Fold में 7.6 इंच की स्क्रीन मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1840x2208 पिक्सल होगा। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 6:5 होगा और पैनल OLED होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स होगी।

    फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। कैमरे को लेकर कहा जा रहा है कि Pixel Fold में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस होगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइशन OIS मिलेगा। दूसरा लेंस 10.8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल होगा। इसमें तीसरा लेंस 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा जिसके साथ 20x सुपर रेज जूम मिलेगा।

    Pixel Fold को IPX8 की रेटिंग मिलेगी। फोन की बिक्री 27 जून से शुरू हो सकती है। 10 मई को होने वाले इवेंट में Google अपने नए फोन Pixel 7a को भी पेश करने वाला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें