Google Pixel 7A की लॉन्च तारीख आई सामने, इसी हफ्ते लॉन्च होगा फोन, जानें फीचर्स और कीमत
Google Pixel 7a में 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन की डिजाइन Pixel 7 और Pixel 7 Pro जैसी ही है।

विस्तार
गूगल ने अपने नए मिड रेंज फोन Google Pixel 7a को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 11 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा। गूगल के नए Pixel 7a के आधिकारिक लॉन्च से पहले, भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक तस्वीर टीज की गई है और फोन का पेज भी लाइव कर दिया गया है। टीजर इमेज में फोन के पिछले हिस्से को दिखाया गया है, जिसमें डुअल-टोन डिजाइन दिखाई देता है, जिसमें फोन के ऊपरी साइड को ग्लोसी और नीचे के आधे हिस्से को मैट फिनिश में पेश किया गया है। यानी फोन की डिजाइन Pixel 7 और Pixel 7 Pro जैसी ही है।
Google Pixel 7a की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 7a की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले ही सामने आ गई थी। बता दें कि 10 मई से Google I/O 2023 इवेंट होने वाला है, जिसमें कंपनी अपने कई अन्य प्रोडक्ट को भी पेश करने वाली है। इसी दौरान 11 मई को गूगल अपने पिक्सल 7ए फोन को पेश करेगी। भारत में Google Pixel 7a की बिक्री फ्लिपकार्ट से होने वाली है।
Pixel 7a, गूगल के पिक्सल लाइनअप का बजट-फ्रेंडली वर्जन होने की उम्मीद है, जो पिछले साल जारी किए गए Pixel 6a के समान है। Pixel 7a में 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। कहा जा रहा है कि Google Pixel 7a में Tensor G2 प्रोसेसर मिलेगा, जिसमें 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
Google Pixel 7a का कैमरा
कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Pixel 7a में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होने की उम्मीद है। वहीं फोन में फ्रंट कैमरा 10.8 मेगापिक्सल का मिल सकता है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक होने की भी उम्मीद है।
- एक फोन पर ऐसे चलाएं दो WhatsApp अकाउंट
- Samsung Fab Grab Fest: फोन, टैबलेट और टीवी पर मिल रहे शानदार ऑफर्स, देखें बेस्ट डील
- POCO F5 5G स्मार्टफोन कल भारत में होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई महंगे फीचर्स
- Gmail ads: जीमेल के लिए भी देने पड़ेंगे पैसे! गूगल ने विज्ञापन दिखाना शुरू किया, पेड सर्विस हो सकती है लॉन्च