Google pixel 7 Review: क्या यह है बेस्ट एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन?

विशाल मैथिल
Tue, 08 Nov 2022 01:33 PM IST
सार

Google Pixel 7 में गूगल का Tensor G2 प्रोसेसर और सिक्योरिटी के लिए Titan M2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉयड 13 के साथ आता है, इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
Google Pixel 7 Review Know Price Features Specifications Design Images Details In Hindi
Google pixel 7 Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 7 को 6 अक्तूबर को लॉन्च किया है। इस फोन को शानदार एल्युमीनियम बॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। Google Pixel 7 को स्नो, ओब्सीडियन और लेमनग्रास कलर और 59,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Pixel 7 में एंड्रॉयड 13 के साथ Tensor G2 प्रोसेसर की पावर मिलती है। साथ ही Google Pixel 7 में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। Google Pixel 7 के कैमरे के साथ अनब्लर (UnBlur) फीचर मिलता है, जो किसी पुराने ब्लर तस्वीरों को भी बेहतर बना सकता है। Google Pixel 7 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

    Google pixel 7 Review: डिजाइन 

    Google pixel 7 Review
    Google pixel 7 Review - फोटो : अमर उजाला

    Pixel 7 के साथ मैट एल्युमीनियम बॉडी डिजाइन मिलती है। कंपनी के अनुसार फोन को रिसायकल्ड मटेरियल से बनाया गया है। फोन का डिजाइन ड्यूरेबल और प्रीमियम है। हालांकि, फोन के रियर में एक बड़ा-सा कैमरा बंप मिलता है जिसमें दो कैमरे का सपोर्ट है। फोन के साथ ग्लोसी फिनिश मिलती है, जिसकी वजह से फोन हाथ से फिसलता बहुत है। Google Pixel 7 के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिलती है। यानी फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में भी 30 मिनट तक रह सकता है। फोन की डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिलती है।

    विज्ञापन
    Google pixel 7 Review: क्या यह है बेस्ट एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन?

    फोन में राइट साइड में वॉल्यूम बटन और पावर बटन मिलती हैं। फोन में पावर बटन, वॉल्यूम बटन के ऊपर की ओर दी गई है, इसकी वजह से यदि आप फोन लॉक करने की कोशिश करते हैं तो बार-बार हाथ वॉल्यूम बटन पर जाता है। लेफ्ट साइड पर सिम ट्रे मिलती है। वहीं फोन में नीचे की तरफ स्पीकर और चार्जिंग के लिए USB टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो डिजाइन के मामले में फोन शानदार है। हालांकि, फोन में पीछे की तरफ Made in China भी लिखा हुआ मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Google pixel 7 Review: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

    Google pixel 7 Review
    Google pixel 7 Review - फोटो : अमर उजाला

    Pixel 7 में 6.32 इंच की फुलएचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलती है, जो (2,400 x 1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ अच्छे और शार्प कलर देखने मिलते हैं। फोन को धूप में भी इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं होती है। डिस्प्ले का टच और स्क्रोलिंग स्मूथ है। डिस्प्ले के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और एचडीआर का सपोर्ट भी है।

    Google pixel 7 Review: क्या यह है बेस्ट एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन?

    Google Pixel 7 में गूगल का Tensor G2 प्रोसेसर और सिक्योरिटी के लिए Titan M2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉयड 13 के साथ आता है, इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन के साथ सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो कि अच्छे से काम करता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें