सबसे कम कीमत पर मिल रहा Google Pixel 7 Pro, जानें क्या है ऑफर
अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल 19 जुलाई तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Google Pixel 7 Pro को अब तक की सबसे कीमत पर खरीदा जा सकता है। आपको याद दिला दें कि Google Pixel 7 Pro को पिछले साल Tensor G2 चिपसेट के साथ पेश किया गया था।

विस्तार
अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल 19 जुलाई तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Google Pixel 7 Pro को अब तक की सबसे कीमत पर खरीदा जा सकता है। आपको याद दिला दें कि Google Pixel 7 Pro को पिछले साल Tensor G2 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। Google Pixel 7 Pro की लॉन्चिंग 84,999 रुपये की कीमत पर हुई थी लेकिन अब इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अब यह फोन 67,999 रुपये में मिल रहा है। Google Pixel 7 Pro खरीदने के लिए यदि आप HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 4,000 रुपये की छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट 1500 रुपये का डिस्काउंट Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी है।
Google Pixel 7 Pro को जिरकोनिका-ब्लास्टेड एल्युमीनियम बॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है, जो (3,120 x 1,440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्मार्टफोन में Tensor G2 प्रोसेसर के साथ सिक्योरिटी के लिए Titan M2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। Pixel 7 Pro में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है।
Google Pixel 7 Pro के साथ VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, अब तक कंपनी ने ये जानकारी नहीं दी है कि इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध किया जाएगा कि नहीं। Google Pixel 7 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है।
- Realme 11 Pro+ Review: कैसा है 200MP कैमरे वाला यह सस्ता फोन
- Amazon Prime Day 2023: सोनी का 55 इंच वाला टीवी 40 हजार रु. छूट के साथ 51,990 रुपये में
- Noise ने महिलाओं के लिए लॉन्च की स्पेशल स्मार्टवॉच, मिलेगी IP67 की रेटिंग
- Amazon Prime Day Sale: 1,000 रुपये से कम कीमत वाले वायरलेस ईयरबड्स, 99 घंटे चलेगी बैटरी