Google Pixel 5A 5G चुपके से हुआ लॉन्च, फोन के साथ बॉक्स में मिलेगा चार्जर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Aug 2021 12:01 PM IST
सार

Google Pixel 5a 5G की कीमत 449 डॉलर यानी करीब 33,400 रुपये रखी गई है। फोन को सिर्फ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में ही खरीदा जा सकता है। Google Pixel 5a 5G सिर्फ ब्लैक कलर में मिलेगा।

google pixel 5a 5g smartphone launch in india know price specification feature
Google Pixel 5a 5G - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने अपनी पिक्सल सीरीज के नए फोन Google Pixel 5a 5G को चुपके से लॉन्च कर दिया है। नए फोन की डिजाइन पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Pixel 4a 5G जैसी ही है। डिजाइन के अलावा फीचर्स भी पुराने फोन जैसे ही हैं। Google Pixel 5a 5G को बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसमें बड़ी बैटरी भी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि Pixel 5a के साथ बॉक्स में चार्जर भी मिलेगा।

    Google Pixel 5a 5G की कीमत

    Google Pixel 5a 5G की कीमत 449 डॉलर यानी करीब 33,400 रुपये रखी गई है। फोन को सिर्फ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में ही खरीदा जा सकता है। Google Pixel 5a 5G सिर्फ ब्लैक कलर में मिलेगा। फोन अमेरिका और जापान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 26 अगस्त से होगी। अन्य बाजार में फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    Google Pixel 5a 5G की स्पेसिफिकेशन

    Pixel 5a 5G में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। फोन में 6.34 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और इसके साथ HDR का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर है जिसके साथ Adreno 620 GPU ग्राफिक्स का सपोर्ट है। Google Pixel 5a 5G में 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    Google Pixel 5a 5G का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस पिक्सल फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 12.2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी के लिए गूगल ने 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

    Google Pixel 5a 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड वाई-फाई, NFC, GPS और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और 4680mAh की बैटरी है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Pixel 5a 5G को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें