गूगल के स्मार्ट स्पीकर में आई बड़ी खामी, सुनी जा रही हैं आपकी प्राइवेट बातें
Google Home स्पीकर में एक बग के कारण आपकी प्राइवेट बातें भी सुना जा रहा है। रिसर्चर Matt Kunze ने दावा किया है कि गूगल होम स्पीकर में मौजूद बग का फायदा उठाकर हैकर्स आपकी निजी बातें सुन सकते हैं।

विस्तार
स्मार्ट होम प्रोडक्ट के जितने फायदे हैं, आपकी जिंदगी जितनी आसान हो रही है, उतने ही इसके खतरे भी हैं। स्मार्ट होम प्रोडक्ट के साथ सबसे ज्यादा खतरा प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर रहता है। सबसे खतरा स्मार्ट स्पीकर के साथ रहता है। गूगल अपने स्मार्ट होम स्पीकर (Google Home) की सिक्योरिटी को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे करता हो लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले दो साल से Google Home स्पीकर का एक बग फिक्स नहीं हो रहा है।
Google Home स्पीकर में एक बग के कारण आपकी प्राइवेट बातें भी सुना जा रहा है। रिसर्चर Matt Kunze ने दावा किया है कि गूगल होम स्पीकर में मौजूद बग का फायदा उठाकर हैकर्स आपकी निजी बातें सुन सकते हैं। बातें सुनने के अलावा स्पीकर को हैक करके आपके स्मार्ट होम की डिवाइेस को कंट्रोल किया जा सकता है और ऑनलाइन शॉपिंग भी की जा सकती है।
2021 में ही मिला था बग का अलर्ट
गूगल होम स्पीकर के इस बग के बारे में 2021 की जनवरी में ही जानकारी दी गई है जिसके बाद गूगल ने कहा था कि बग को अप्रैल 2021 तक फिक्स कर लिया जाएगा, लेकिन बग अभी तक फिक्स नहीं हुआ। ऐसे में गूगल होम स्पीकर के जरिए कोई हैकर आपकी प्राइवेसी में सेंध लगा सकता है और गूगल अकाउंट का एक्सेस भी उसे मिल सकता है।
डिवाइस नेम और क्लाउड आईडी से हैकिंग संभव
Kunze के मुताबिक डिवाइस नेम, सर्टिफिकेशन और क्लाउड आईडी की मदद से हैकिंग हो सकती है और ये डाटा लोकल API के जरिए हासिल हो सकता है। गूगल सर्वर के जरिए हैकर रिक्वेस्ट लिंक भेज सकता है। हैकर स्पीकर के जरिए आपकी जासूसी भी कर सकता है और HTTP रिक्वेस्ट भी कर सकता है। हैकर कॉल कमांड को रिमोटली कंट्रोल कर सकता है। एक बार एक्सेस मिलने के बाद हैकर आपके घर के दरवाजे को भी लॉक कर सकता है और स्मार्ट लॉक का पिन भी बदल सकता है।
- Telegram Tips: भेजे गए मैसेज को कैसे एडिट करें, मोबाइल एप और डेस्कटॉप दोनों का ट्रिक जानें
- CES 2023: इवेंट से पहले ही LG ने दिखाई शानदार टीवी की पहली झलक, जानें सभी फीचर्स
- वीवो ने लॉन्च किया शानदार डिजाइन वाला फोन, 8GB रैम और 5000mAh बैटरी से है लैस, जानें कीमत
- Samsung Galaxy F04 इसी सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री