Google Fitbit Air: गूगल का पहला स्क्रीन-फ्री फिटनेस बैंड भारत में कब होगा लॉन्च? सामने आई बड़ी जानकारी
गूगल ने भारत में अपने पहले स्क्रीन-फ्री फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air की लॉन्च टाइमलाइन कन्फर्म कर दी है। यह डिवाइस नोटिफिकेशन और स्क्रीन के बजाय बैकग्राउंड में हेल्थ डेटा ट्रैक करने पर फोकस करता है।

विस्तार
आजकल हमारी जिंदगी स्क्रीन्स के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या फिर हमारी कलाइयों पर बंधी स्मार्टवॉच, हर जगह से आने वाले नोटिफिकेशन्स हमें मानसिक रूप से थका देते हैं। इस डिजिटल थकान को खत्म करने के लिए टेक दिग्गज गूगल ने एक बेहद सूझबूझ भरा कदम उठाया है।भारत में Fitbit Air कब देगा दस्तक?गूगल ने 13 अगस्त को आयोजित 'मेड बाय गूगल' (Made by Google 2026) इवेंट में पिक्सल 11 सीरीज और पिक्सल वॉच 5 के शोर-शराबे के बीच, भारतीय बाजार के लिए एक बेहद खास गैजेट को लाने का एलान कर दिया है। यह गूगल का पहला स्क्रीन-फ्री फिटनेस वियरेबल बैंड Fitbit Air है, जो इसी साल अक्टूबर में भारत में दस्तक देने जा रहा है।
स्क्रीन नहीं, सिर्फ सेहत पर फोकस
- Fitbit Air की सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है। इसमें डिस्प्ले नहीं दिया गया है, यानी न लगातार नोटिफिकेशन देखने का झंझट और न ही बार-बार कलाई उठाकर डेटा चेक करने की जरूरत।
- Google का मकसद इसे ऐसा वियरेबल बनाना है जो दिनभर चुपचाप बैकग्राउंड में हेल्थ डेटा रिकॉर्ड करता रहे। इसका डिजाइन उन यूजर्स के लिए खास तौर पर दिलचस्प हो सकता है, जो फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं लेकिन स्मार्टवॉच जैसी स्क्रीन और नोटिफिकेशन से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।
हार्ट रेट से लेकर नींद तक की निगरानी
- Fitbit Air लगातार कई तरह के हेल्थ मेट्रिक्स को मॉनिटर कर सकता है। इनमें हार्ट रेट, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वैरिएबिलिटी (HRV), अनियमित हार्ट रिदम यानी AFib और ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) शामिल हैं।
- इसके अलावा डिवाइस ऑटोमैटिक तरीके से नींद के पैटर्न और स्लीप साइकल को भी ट्रैक करता है। यानी इसे पहनने के बाद यूजर को हर बार मैन्युअली ट्रैकिंग शुरू करने की जरूरत नहीं होगी।
- वैश्विक बाजारों में Fitbit Air के साथ 'गूगल हेल्थ प्रीमियम' का तीन महीने का ट्रायल भी दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को एआई आधारित गूगल हेल्थ कोच टूल्स का एक्सेस मिलता है।
भारत में कितनी होगी Fitbit Air की कीमत?
- Fitbit Air को चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मई में 99.99 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 9,400 रुपये होता है। हालांकि भारत में गूगल ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।
- दिलचस्प बात यह है कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजॉन इंडिया पर कुछ थर्ड-पार्टी विक्रेताओं ने Fitbit Air की लिस्टिंग जरूर दिखाई है। इनमें ब्लैक परफॉर्मेंस लूप मॉडल को करीब 16,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि इन्हें Google की आधिकारिक भारतीय कीमत नहीं माना जा सकता। कंपनी की तरफ से अक्टूबर में लॉन्च के करीब आधिकारिक कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
- ओरेकल में फिर छंटनी की तैयारी: इस साल पहले ही जा चुकी हैं 21 हजार नौकरियां; एआई पर अरबों डॉलर के खर्च का दबाव
- Hacking: एशिया-प्रशांत में हैकर्स के सबसे बड़े निशानों में शामिल हुआ भारत, AI से हमले हुए और भी घातक
- Digital Camera: कभी कैमरे बनाती थी सैमसंग, फिर क्यों छोड़ दिया कारोबार? जानिए पूरी कहानी
- Google Pixel 11 Vs Pixel 10: पुराने से कितना अलग है नया फोन? जानिए 7 सवालों के जवाब