Gionee G13 Pro: 6200 रुपये की कीमत वाला फोन, डिजाइन आईफोन जैसी
Gionee G13 Pro में HarmonyOS दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में Unisoc T310 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

विस्तार
जियोनी ने एक लंबे ब्रेक के बाद अपने नए स्मार्टफोन Gionee G13 Pro को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। Gionee G13 Pro की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी डिजाइन एपल के नए iPhone 13 सीरीज जैसी है। फोन के साथ आईफोन के जैसा ही फ्लैट फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। फोन में नॉच के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Gionee G13 Pro की कीमत
Gionee G13 Pro के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 529 चीनी युआन यानी करीब 6,200 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 699 युआन यानी करीब 8,200 रुपये है। फोन को तीन कलर फ्रर्स्ट स्नो, सी ब्लू और स्टार पार्टी पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा।
Gionee G13 Pro की स्पेसिफिकेशन
Gionee G13 Pro में HarmonyOS दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में Unisoc T310 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।
Gionee G13 Pro का कैमरा
Gionee G13 Pro में दो रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें से एक लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Gionee G13 Pro की बैटरी
फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें एल्डर्ली मोड और स्मार्ट मोड भी है। एल्डर्ली मोड में फोन के फॉन्ट और आईकन को बड़ा किया जा सकेगा। फोन में 3500mAh की बैटरी दी गई है और इसका वजन 195 ग्राम है।