Flipkart Big Billion Days Sale 2022: सैमसंग के स्मार्टफोन पर 57% की छूट, सभी ऑफर्स जानें
Flipkart Big Billion Days Sale 2022 में Galaxy S21 FE 5G, Galaxy S22+, Galaxy F13 और Galaxy F23 5G जैसे फोन को 57 फीसदी छूट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। बता दें कि अमेजन और फ्लिपकार्ट की दोनों की सेल एक ही साथ शुरू हो रही है।

विस्तार
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2022 की शुरुआत 23 सितंबर से हो रही है जो कि 30 सितंबर तक चलेगी। इस सेल में सभी कंपनियों के फोन पर अलग-अलग ऑफर्स मिल रहे हैं। अब फ्लिपकार्ट की इस सेल के लिए Samsung ने ऑफर का एलान किया है। सैमसंग के मुताबिक उसके स्मार्टफोन पर इस सेल में 57 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
Flipkart Big Billion Days Sale 2022 में Galaxy S21 FE 5G, Galaxy S22+, Galaxy F13 और Galaxy F23 5G जैसे फोन को 57 फीसदी छूट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। बता दें कि अमेजन और फ्लिपकार्ट की दोनों की सेल एक ही साथ शुरू हो रही है।
सबसे पहले आपको बता दें कि सैमसंग ने ऑफर वाले वेरियंट के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस सेल में Galaxy S22+ और Galaxy F23 पर सबसे बढ़िया ऑफर मिलेगा। Galaxy S21 FE 5G की बिक्री ऑफर के साथ 19 सितंबर से शुरू होगी और Galaxy F13 को ऑफर के साथ 22 सितंबर से Flipkart Plus मेंबर खरीद सकेंगे।
Samsung Galaxy S21 FE 5G को 31,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसमें बैंक ऑफर भी शामिल है। इसके साथ 24,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। फिलहाल Galaxy S21 FE 5G के 8GB+128GB वेरियंट को 49,999 रुपये (MRP: 74,999 रुपये) की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy S22+ को 59,999 रुपये में छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत फिलहाल 69,999 रुपये है और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज को 88,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों मॉडल की MRP क्रमशः 1,01,999 रुपये और 1,05,999 रुपये है