Flipkart Sale: Nothing Phone 1 और Google Pixel 6a पर 5,000 रुपये की छूट, जानें सभी ऑफर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Sep 2022 10:50 AM IST
सार

Nothing Phone 1 की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है और Google Pixel 6a की कीमत 43,999 रुपये है। Flipkart इन फोन पर 10 फीसदी की छूट दे रहा है, हालांकि इसके लिए ICICI बैंक और HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।

विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days 2022 Sale price announced for Nothing Phone 1 and more
Flipkart Big Billion Days 2022 Sale - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2022 की शुरुआत जल्द होने वाली है, हालांकि कंपनी ने सेल की तारीख के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऑफर को लेकर रोज अपडेट मिल रहा है। Flipkart Big Billion Days 2022 सेल में के ऑफर्स की जानकारी सामने आने लगी है। हाल ही में Nothing Phone 1 की कीमत में एक हजार रुपये का इजाफा हुआ था लेकिन अब सेल में आप इस फोन 5,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकेंगे।

    Nothing Phone 1 और Google Pixel 6a की कीमत का खुलासा हो गया है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Nothing Phone 1 को 28,999 रुपये, जबकि 27,699 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Nothing Phone 1 की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है और Google Pixel 6a की कीमत 43,999 रुपये है। Flipkart इन फोन पर 10 फीसदी की छूट दे रहा है, हालांकि इसके लिए ICICI बैंक और HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।

    विज्ञापन

    Nothing Phone 1 को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 33,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, वहीं Google Pixel 6a की लिस्टिंग 43,999 रुपये के साथ हुई है। Google Pixel 6a को इसी साल मई में Google I/O इवेंट में लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nothing Phone 1 की स्पेसिफिकेशन

    Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है और इसमें स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस भी 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। कनेक्टिविटी के तौर पर 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6 Direct, ब्लूटूथ v5.2, NFC और GPS का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें