Flipkart Big Billion Days 2022: सबसे कम कीमत में मिलेगा iPhone 13, सभी मॉडल के ऑफर्स जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Sep 2022 09:36 AM IST
सार

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 23 सितंबर से हो रही है जो कि 30 सितंबर 2022 तक चलेगी। इस सेल में मोबाइल के अलावा अन्य गैजेट जैसे लैपटॉप, स्मार्टवॉच और ईयरफोन आदि को भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days 2022 Sale Offer on iPhone 13 Series iPhone 12 mini iPhone 11
flipkart iphone offer - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    यदि आप भी सस्ते में आईफोन खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो Flipkart आपके लिए यह मौका लेकर आया है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2022 में आईफोन 13 सीरीज को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 13 series, iPhone 12 mini और iPhone 11 को अब तक की सबसे कम कीमत में लिस्ट किया गया है। बता दें कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 23 सितंबर से हो रही है जो कि 30 सितंबर 2022 तक चलेगी। इस सेल में मोबाइल के अलावा अन्य गैजेट जैसे लैपटॉप, स्मार्टवॉच और ईयरफोन आदि को भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा।

    Apple iPhone 13 को 49,990 रुपये की शुरुआती कीमत या इससे कम में भी खरीदने का मौका मिलेगा। फ्लिपकार्ट ने इसका टीजर भी जारी किया है। वहीं iPhone 13 Pro की शुरुआती कीमत 89,990 रुपये या इससे कम होगी और iPhone 13 Pro Max को 99,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    iPhone 13 को को फिलहाल 69,900 रुपये, iPhone 13 Pro को 1,19,900 रुपये और iPhone 13 Pro Max को 1,26,000 रुपये में लिस्ट किया गया है। Flipkart Big Billion Days 2022 में iPhone 12 mini को 39,990 रुपये और iPhone 11 को 29,990 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा, जबकि iPhone 12 mini की मौजूदा कीमत 55,359 रुपये और iPhone 11 की 43,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही नथिंग फोन और गूगल पिक्सल 6ए के भी सस्ते में मिलने की रिपोर्ट आई थी जिसके मुताबिक Nothing Phone 1 को 28,999 रुपये, जबकि 27,699 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Nothing Phone 1 की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है और Google Pixel 6a की कीमत 43,999 रुपये है। Nothing Phone 1 को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 33,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, वहीं Google Pixel 6a की लिस्टिंग 43,999 रुपये के साथ हुई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें