Big Bachat Dhamaal: इस दिन शुरू हो रही फ्लिपकार्ट की सेल, जानें क्या होगा खास
Big Bachat Dhamaal सेल में धमाल डील्स, लूट बाजार और कॉम्बो डील्स के तहत कई सारे ऑफर्स मिलने वाले हैं। सेल में फैशन, ग्रूमिंग, फर्नीचर के साथ मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलने वाला है।

विस्तार
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट में अपनी नई सेल Big Bachat Dhamaal की घोषणा कर दी है। तीन दिन की यह सेल 26 अगस्त से 28 अगस्त तक चलने वाली है। इस सेल में धमाल डील्स, लूट बाजार और कॉम्बो डील्स के तहत कई सारे ऑफर्स मिलने वाले हैं। सेल में फैशन, ग्रूमिंग, फर्नीचर के साथ मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पर भी 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। चलिए जानतें हैं Big Bachat Dhamaal सेल में मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स के बारे में...
फ्लिपकार्ट की Big Bachat Dhamaal सेल में सभी कंपनियों के स्मार्टफोन और फीचर फोन पर डिस्काउंट मिलने वाला है। इस सेल में आप 15,999 रुपये कीमत वाले Infinix Note 12 को मात्र 9,749 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 स्टोरेज भी मिलती है। अगर बजट सेगमेंट की बात की जाए तो इस सेल में 22,999 रुपये कीमत वाले 5जी फोन Moto G71 को 15,249 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
इस सेल में वीवो, ओप्पो, रियलमी, पोको, सैमसंग के साथ लगभग सभी स्मार्टफोन ब्रांड पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। यदि मिड रेंज फोन की बात करें तो सेल में 27,999 रुपये कीमत वाले Realme 9 pro+ को 22,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी मिलता है। 22,499 रुपये की कीमत पर यह बेस्ट कैमरा वाला फोन है।
Big Bachat Dhamaal सेल में आप फिटनेस बैंड, कैमरा, ईयरबड्स, हेडफोन, इंटरनेट राउटर, स्टोरेज डिवाइस के साथ-साथ मॉनिटर और मोबाइल एक्सेसरीज को भी 80 फीसदी तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। सेल में मोबाइल बैक कवर को 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। सेल में ब्लूटूथ ईयरबड्स को 799 रुपये की शुरुआती कीमत और हेडफोन को 70 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।