iPhone 12, iPhone 12 mini की कीमत 10 हजार रुपये की कटौती, यहां मिल रहा ऑफर
iPhone 12 फ्लिपकार्ट पर 53,999 रुपये में मिल रहा है। यह कीमत 64GB मॉडल की है। वहीं अमेजन पर इसे 63,900 रुपये में लिस्ट किया गया है।

विस्तार
यदि आप भी आईफोन के दीवाने हैं और किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 सीरीज के कई मॉडल पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। अमेजन और फ्लिपकार्ट की इस सेल में आप iPhone 12 और iPhone 12 mini को 10,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं।
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 पर मिलने वाला ऑफर
iPhone 12 फ्लिपकार्ट पर 53,999 रुपये में मिल रहा है। यह कीमत 64GB मॉडल की है। वहीं अमेजन पर इसे 63,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन की रिटेल कीम 65,900 रुपये है। आईफोन 12 का 128GB मॉडल फ्लिपकार्ट पर 64,999 रुपये में मिल रहा है।
iPhone 12 mini की नई कीमत
iPhone 12 mini को फ्लिपकार्ट पर 40,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह कीमत 64GB वेरियंट की है, जबकि अमेजन पर इसे 53,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। आईफोन 12 मिनी का 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट फ्लिपकार्ट पर 54,999 रुपये में मिल रहा है।
iPhone 12, iPhone 12 mini की स्पेसिफिकेशन
iPhone 12 और iPhone 12 mini दोनों फोन में एपल का A14 बायोनिक प्रोसेसर है। इसके अलावा दोनों फोन में सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर एपल के सेरमिक शील्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। iPhone 12 में जहां 6.1 इंच की डिस्प्ले है, वहीं iPhone 12 mini में 5.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। दोनों में से किसी भी फोन के साथ चार्जर नहीं मिलेगा। दोनों फोन की बिक्री सिर्फ केबल के साथ हो रही है। दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।